सूरजपुर (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के तहत सूरजपुर जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में 25 सितंबर से 6 अक्टूबर तक आयोजित हुए कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सूरजपुर जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में 25 सितंबर से 6 अक्टूबर तक आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं बच्चों एवं उनके परिवारों को स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विभिन्न गतिविधियों में ग्रामीणों की सहभागिता से आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण जागरूकता एवं सामुदायिक सहयोग को प्रोत्साहन मिला। कार्यक्रमों में मेरी पौष्टिक थाली एवं पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी के माध्यम से संतुलित आहार और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य पदार्थों के उपयोग की जानकारी दी गई। महतारी वंदन योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राही महिलाओं को विभिन्न गतिविधियों से जोड़ा गया।
इस दौरान महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण के लिए संचालित शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर पात्र हितग्राहियों को लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
परिवारों को बच्चों के दैनिक आहार में विविधता रखने तथा स्थानीय पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करने के लिए जागरूक किया गया। घर-घर मुनगा, हर घर मुनगा अभियान के माध्यम से मुनगा लगाने एवं उसका उपयोग भोजन में करने के लिए भी प्रेरित किया गया। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण के प्रति साझा जिम्मेदारी का आह्वान किया गया।
आंगन मिलन सेवा कार्यक्रमों के आयोजन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों ने सक्रिय भूमिका निभाई। महिलाओं, बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य और पोषण संबंधी संदेशों को परिवार एवं समुदाय तक पहुंचाने में सहयोग किया।
उल्लेखनीय है कि सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आंगन मिलन सेवा आयोजनों के माध्यम से आंगनबाड़ी सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने, परिवारों को बच्चों की देखभाल एवं पोषण से जोड़ने और शासन की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
राजनांदगांव जिला सौर ऊर्जा के उपयोग और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ जिले के औद्योगिक संस्...
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अल्पवर्षा एवं कीट-व्याधि से फसलों के प्रभावित होने के संबंध में किसानों द्वारा सूखा घोषित करने, ऋण माफी करने तथा प्र...
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु अभियान में फरसगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत चांदागांव में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गय...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान 2026 एवं 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत आज बेमेतरा नगर पाल...
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज कांकेर के न्यू बस स्टैंड स्थित डोम परिसर में सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
श्यामतराई में सोमवार से शुरू होगा वनोपज एवं औषधीय उत्पादों का नियमित क्रय-विक्रय, स्थानीय उत्पादकों को मिलेगा बेहतर बाजार