महिला सशक्तिकरण केन्द्र के संविदा पदों की पात्र-अपात्र सूची जारी

Posted On:- 2026-10-09




दावा-आपत्ति 22 अक्टूबर तक कार्यालय में जमा कर सकते हैं अभ्यर्थी

कोरबा, (वीएनएस)। कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कोरबा द्वारा मिशन शक्ति अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन) के संचालन के लिए संविदा पदों पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। विज्ञापन क्रमांक 5506/मबावि/स्था./2025-26, दिनांक 26 फरवरी 2026 के तहत वित्तीय साक्षरता, आई.टी. असिस्टेंट तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर (पीएमएमवीवाई) के एक-एक अनारक्षित पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

निर्धारित तिथि एवं समय तक प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। सूची के संबंध में अभ्यर्थी अपना दावा-आपत्ति 22 अक्टूबर 2026 तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, कोरबा में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं।



Related News
thumb

टीबी-मुक्त भारत अभियान के तहत ‘जोश’ टीम का शुभारंभ

नगर पालिक निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि जोश टीम और एनसीसी कैडेट्स लोगों को टीबी की जांच और उपचार के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कोरोना...


thumb

जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता का संदेश लेकर चला अभियान

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों, सफाई मित्रों और स्थानीय नागरिकों ने हाथों में ‘जल जन सेवा संकल्प’ के पंपलेट लेकर जल की प्रत्येक बूंद बच...


thumb

सहायक शिक्षक लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर को

ब्रिफिंग हेतु बैठक 09 अक्टूबर को- समस्त प्रशासनिक पर्यवेक्षकों की 09 अक्टूबर को शासकीय ईवीपीजी महाविद्यालय रजगामार रोड कोरबा में प्रातः 11 बजे ब्रि...


thumb

ऑगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों हेतु अनन्तिम मूल्यांकन पत्रक जारी

एकीकृत बाल विकास परियोजना कटघोरा के जनपद पंचायत क्षेत्र में अंागनबाड़ी सहायिका के 05 एवं कटघोरा निगम क्षेत्र के अंागनबाड़ी सहायिका के 02 रिक्त पदों ह...


thumb

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत आवेदन

शैक्षणिक सत्र 2026-27 में राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित उच्च व्यावसायिक संस्थानों जैसे- IIT, AIIMS, IIM, NLU, MBBS, NIT, IIIT आदि के माध्यम से पाठ्य...