सहायक शिक्षक लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर को

Posted On:- 2026-10-09




कोरबा (वीएनएस)। छ0ग0 कर्मचारी चयन मंडल रायपुर द्वारा आयोजित सहायक शिक्षक लिखित परीक्षा 11अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12.15 तक जिले के 07 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी जिसमें 02 हजार 132 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के सफल संचालन हेतु व्यापम के निर्देषों के तहत सभी आब्जर्वर, केन्द्राध्यक्ष एवं उड़नदस्ता दल को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया है।

ब्रिफिंग हेतु बैठक 09 अक्टूबर को- समस्त प्रशासनिक पर्यवेक्षकों की 09 अक्टूबर को शासकीय ईवीपीजी महाविद्यालय रजगामार रोड कोरबा में प्रातः 11 बजे ब्रिफिंग हेतु बैठक आयोजित की गई है। उक्त बैठक में सभी आब्जर्वर, रिजर्व आब्जर्वर, केंद्राध्यक्षों, उड़ददस्ता दल को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिये गये हैं।

परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक निर्देश-संयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी ने बताया कि परीक्षार्थियों के लिये निर्देश जारी किया गया है कि परीक्षा प्रातः 10 बजे से दोपहर 12.15 तक आयोजित होगी। परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व प्रातः 09.30 बजे बंद कर दिया जायेगा। परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 02 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचेंगें ताकि सभी अभ्यर्थिओं का मेटल डिटेक्टर तथा फ्रिस्किंग जांच किया जा सके। परीक्षार्थी को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनना होगा। फूट बियर के रूप में चप्पल पहनेंगे। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रानिक उपकरण, इलेक्ट्रानिक घड़ी, पर्स, पाउज, स्कार्फ, बेल्ट, दोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जायेगी। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना होगा। भारत इलेक्ट्रानिक लिमिटेड द्वारा सभी केन्द्रों में जैमर लगाया गया है।



Related News
thumb

टीबी-मुक्त भारत अभियान के तहत ‘जोश’ टीम का शुभारंभ

नगर पालिक निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि जोश टीम और एनसीसी कैडेट्स लोगों को टीबी की जांच और उपचार के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कोरोना...


thumb

जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता का संदेश लेकर चला अभियान

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों, सफाई मित्रों और स्थानीय नागरिकों ने हाथों में ‘जल जन सेवा संकल्प’ के पंपलेट लेकर जल की प्रत्येक बूंद बच...


thumb

ऑगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों हेतु अनन्तिम मूल्यांकन पत्रक जारी

एकीकृत बाल विकास परियोजना कटघोरा के जनपद पंचायत क्षेत्र में अंागनबाड़ी सहायिका के 05 एवं कटघोरा निगम क्षेत्र के अंागनबाड़ी सहायिका के 02 रिक्त पदों ह...


thumb

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत आवेदन

शैक्षणिक सत्र 2026-27 में राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित उच्च व्यावसायिक संस्थानों जैसे- IIT, AIIMS, IIM, NLU, MBBS, NIT, IIIT आदि के माध्यम से पाठ्य...


thumb

महिला सशक्तिकरण केन्द्र के संविदा पदों की पात्र-अपात्र सूची जारी

कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कोरबा द्वारा मिशन शक्ति अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमे...