कोरबा (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के प्रतिभावान निम्न आय वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2023 की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना के अन्तर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे प्रतिभावान विद्यार्थियों को तात्कालिक सहायता प्रदान की जाती है, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर के उच्च्च व्यावसायिक संस्थानों में प्रवेश प्राप्त किया है।
शैक्षणिक सत्र 2026-27 में राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित उच्च व्यावसायिक संस्थानों जैसे- IIT, AIIMS, IIM, NLU, MBBS, NIT, IIIT आदि के माध्यम से पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्राप्त कर अध्ययन कर रहे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थी इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
योजना का लाभ लेने के इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी निर्धारित आवेदन का प्रारूप अपने जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय अथवा विभागीय पोर्टल से प्राप्त कर सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र को आवश्यक दस्तावेजों के साथ उसी कार्यालय में जमा करना होगा।
कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन पत्र प्राप्त करने एवं जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। नियत तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। योजना के संबंध में पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य विस्तृत विवरण की जानकारी हेतु छात्र अपने जिले के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
नगर पालिक निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि जोश टीम और एनसीसी कैडेट्स लोगों को टीबी की जांच और उपचार के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कोरोना...
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों, सफाई मित्रों और स्थानीय नागरिकों ने हाथों में ‘जल जन सेवा संकल्प’ के पंपलेट लेकर जल की प्रत्येक बूंद बच...
ब्रिफिंग हेतु बैठक 09 अक्टूबर को- समस्त प्रशासनिक पर्यवेक्षकों की 09 अक्टूबर को शासकीय ईवीपीजी महाविद्यालय रजगामार रोड कोरबा में प्रातः 11 बजे ब्रि...
एकीकृत बाल विकास परियोजना कटघोरा के जनपद पंचायत क्षेत्र में अंागनबाड़ी सहायिका के 05 एवं कटघोरा निगम क्षेत्र के अंागनबाड़ी सहायिका के 02 रिक्त पदों ह...
कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कोरबा द्वारा मिशन शक्ति अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमे...