दंतेवाड़ा (वीएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची में छूटे हुए मतदाताओं तथा पहली बार मतदान के लिए पात्र युवाओं के नाम जोड़ने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के प्रभावी संचालन एवं प्रगति की समीक्षा के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में 09 अक्टूबर 2026 को बीएलओ एवं सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार बैठक संयुक्त जिला कार्यालय के तृतीय तल स्थित सभाकक्ष में तहसीलवार आयोजित की गई। इसमें गीदम एवं बारसूर तहसील के बीएलओ और सुपरवाइजरों की बैठक सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक, दंतेवाड़ा एवं कटेकल्याण तहसील की बैठक दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक तथा कुआकोण्डा एवं बड़ेबचेली तहसील की बैठक दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक निर्धारित की गई। बैठक का उद्देश्य मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया को गति देना तथा विशेष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करना है। प्रशासन ने संबंधित बीएलओ, सुपरवाइजरों, निर्वाचन लिपिकों एवं अधिकारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर निर्वाचन संबंधी कार्यों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए।
युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल, भिलाई की ओर से सार्वजनिक दशहरा पर्व का 31वां आयोजन 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को सेक्टर-7 हाई स्कूल दशहरा मैदान, भिलाई ...
नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह के निर्देशानुसार निगम क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
स्पात कर्मचारी को ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड, सेक्टर-6, भिलाई नगर (पंजीयन क्रमांक-1796, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़) के मतदाताओं की प्रथम सूची का प्...
छत्तीसगढ़ यूपी बिहार रेल यात्री सेवा संघ की ओर से उत्तर भारतीयों के लिए ट्रेन परिचालन से जुड़ी समस्याओं के समाधान और अपनी प्रमुख मांगों को लेकर एक ...
भिलाई-चरौदा नगर निगम के कर्मचारियों को पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 6...