- प्रत्येक बुधवार एवं गुरूवार को मतदान केन्द्रों में उपस्थित रहेंगे बीएलओ
राजनांदगांव (वीएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी में मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतनीकरण के लिए 5 से 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सीएल मारकण्डेय के मार्गदर्शन में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को नाम जोडऩे, संशोधन एवं नियमानुसार नाम विलोपन की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया है।
अभियान के तहत क्षेत्र के स्कूलों एवं कॉलेजों में जागरूकता एवं आवेदन शिविर आयोजित कर विद्यार्थियों और पात्र नागरिकों को मतदाता पंजीयन एवं सुधार प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। विशेष अभियान के दौरान प्रत्येक बुधवार एवं गुरूवार को बीएलओ संबंधित मतदान केन्द्रों में उपस्थित रहकर नागरिकों से आवेदन प्राप्त करेंगे। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मारकण्डेय ने नागरिकों से मतदाता सूची में अपना एवं परिवार के पात्र सदस्यों का नाम जांचने तथा आवश्यकतानुसार नाम जुड़वाने एवं त्रुटियों में सुधार कराने की अपील की है। उन्होंने मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी से अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया है।
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा श्रमिक परिवारों के हित में संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं उनके बच्चों की शिक्षा एवं उज्ज...
पंजीयन कार्ड मिलने से प्रकाश सिन्हा के लिए मंडल द्वारा संचालित पात्रता आधारित जनकल्याणकारी योजनाओं से जुडऩे का मार्ग प्रशस्त हुआ है। यह पहल निर्मा...
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा श्रमिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने ई-श्रम साथी योजना संचालित की जा रही है। इस पहल...
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं क...
शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर...