राजनांदगांव (वीएनएस)। शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। महतारी वंदन योजना अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। जिससे पारिवारिक खर्चों में सहयोग मिल रही है। इसी कड़ी में राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम अचानकपुर भाठापारा निवासी श्रीमती शशिकला साहू को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। शासन द्वारा महतारी वंदन योजना के तहत उनके बैंक खाते में प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि अंतरित की जा रही है।
श्रीमती शशिकला साहू ने बताया कि महतारी वंदन योजना अंतर्गत राशि मिलने से काफी सहायता मिल रही है। योजना के तहत प्राप्त राशि का उपयोग दवाई, घरेलू कार्य में करती है। महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत एवं सक्षम बनाने के लिए तथा उनके दायित्व निर्वहन के लिए संबल प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है। उन्होंने महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने तथा प्रतिमाह राशि प्राप्त होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया है।
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा श्रमिक परिवारों के हित में संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं उनके बच्चों की शिक्षा एवं उज्ज...
पंजीयन कार्ड मिलने से प्रकाश सिन्हा के लिए मंडल द्वारा संचालित पात्रता आधारित जनकल्याणकारी योजनाओं से जुडऩे का मार्ग प्रशस्त हुआ है। यह पहल निर्मा...
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा श्रमिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने ई-श्रम साथी योजना संचालित की जा रही है। इस पहल...
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं क...
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी में मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतनीकरण के लिए 5 से 31 अक्टूबर 2026 तक व...