नि:शुल्क पंजीयन कार्ड से श्रमिक प्रकाश सिन्हा को मिला शासकीय योजनाओं से जुडऩे का अवसर

Posted On:- 2026-10-12




राजनांदगांव (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा निर्माण श्रमिकों के हितों के संरक्षण तथा उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोडऩे के लिए विभिन्न पहल की जा रही हैं। इसी कड़ी में श्रमिकों को नि:शुल्क पंजीयन कार्ड प्रदान कर मंडल की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पनेका निवासी श्रमिक  प्रकाश सिन्हा का छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत निर्माण श्रमिक के रूप में मजदूर, रेजा एवं कुली प्रवर्ग में पंजीयन किया गया। उन्हें मंडल की नि:शुल्क कार्ड योजना अंतर्गत पंजीयन कार्ड प्रदान किया गया है।

पंजीयन कार्ड मिलने से  प्रकाश सिन्हा के लिए मंडल द्वारा संचालित पात्रता आधारित जनकल्याणकारी योजनाओं से जुडऩे का मार्ग प्रशस्त हुआ है। यह पहल निर्माण श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने तथा उनके जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की ऐसी योजनाएं श्रमिकों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जोडऩे और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रही हैं। उन्होंने नि:शुल्क पंजीयन कार्ड मिलने पर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया है।



Related News
thumb

नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से भगवती खुर श्याम को कम्प्यूटर की पढ़ा...

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा श्रमिक परिवारों के हित में संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं उनके बच्चों की शिक्षा एवं उज्ज...


thumb

ई-श्रम साथी एप से श्रीमती प्रियंका कोहिले के लिए काम पाना हुआ आसान

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा श्रमिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने ई-श्रम साथी योजना संचालित की जा रही है। इस पहल...


thumb

संगीता बाई यादव को बच्चों की पढ़ाई के लिए मिला आर्थिक संबल

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं क...


thumb

महतारी वंदन योजना से शशिकला साहू को मिल रहा आर्थिक संबल

शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर...


thumb

खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के शुद्धिकरण हेतु विशेष अभि...

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी में मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतनीकरण के लिए 5 से 31 अक्टूबर 2026 तक व...