उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। कभी नक्सली हिंसा और भय के कारण अपना पैतृक गांव छोड़ने को मजबूर हुए माहला के ग्रामीण अब फिर से अपने गांव लौटकर नए सिरे से जीवन की शुरुआत कर रहे हैं। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं उनके जीवन में खुशहाली और सुरक्षा का नया आधार बन रही हैं। इसी बदलाव की एक प्रेरक कहानी कोयलीबेड़ा विकासखंड के ग्राम माहला निवासी बिसरी बाई नरेटी की है, जिनका अपने पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से साकार हुआ है।
नक्सली हिंसा के भय से छोड़ना पड़ा था गांव
ग्राम माहला कभी नक्सली गतिविधियों से बुरी तरह प्रभावित रहा था। नक्सलियों द्वारा जन अदालत लगाकर ग्रामीणों की हत्या किए जाने और कई लोगों को जान से मारने की धमकियां दिए जाने के कारण गांव में भय का वातावरण था। ऐसी परिस्थितियों में अनेक ग्रामीणों को अपना घर-बार छोड़कर पखांजूर में बसने के लिए मजबूर होना पड़ा। नक्सलवाद के प्रभाव में कमी आने और परिस्थितियों में सुधार के बाद अब ग्रामीण अपने पैतृक गांव लौटकर फिर से बसने लगे हैं। उनके लिए अपने गांव में दोबारा जीवन शुरू करना केवल घर वापसी नहीं, बल्कि बेहतर भविष्य की ओर बढ़ता एक महत्वपूर्ण कदम है।
प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्के घर का सहारा
गांव में लौटकर बस रहे परिवारों को स्थायी आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम माहला के 35 परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास स्वीकृत किए गए हैं। इनमें बिसरी बाई नरेटी भी शामिल हैं। बिसरी बाई नरेटी को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण के लिए 01 लाख 20 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई। इसके साथ ही आवास निर्माण कार्य में नियोजित श्रम के लिए 90 दिनों की मजदूरी का भुगतान भी किया गया। योजना के सहयोग से उनका पक्का घर बनाने का सपना पूरा हुआ और आज वे अपने स्वयं के आवास में रह रही हैं।
अपने घर में लौटीं खुशियां, भविष्य के प्रति बढ़ा भरोसा
अपने घर में रहने का सुख मिलने से बिसरी बाई नरेटी के जीवन में स्थिरता आई है। अब उन्हें अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सुविधाजनक आवास में रहने का अवसर मिला है। उन्होंने इस सहायता के लिए छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्राम माहला में प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से परिवारों को आवास उपलब्ध कराना पुनर्वास और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। शासन की योजनाओं के लाभ से ग्रामीण अपने पैतृक गांव में दोबारा बसकर जीवन को नई दिशा दे रहे हैं।
युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल, भिलाई की ओर से सार्वजनिक दशहरा पर्व का 31वां आयोजन 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को सेक्टर-7 हाई स्कूल दशहरा मैदान, भिलाई ...
नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह के निर्देशानुसार निगम क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
स्पात कर्मचारी को ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड, सेक्टर-6, भिलाई नगर (पंजीयन क्रमांक-1796, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़) के मतदाताओं की प्रथम सूची का प्...
छत्तीसगढ़ यूपी बिहार रेल यात्री सेवा संघ की ओर से उत्तर भारतीयों के लिए ट्रेन परिचालन से जुड़ी समस्याओं के समाधान और अपनी प्रमुख मांगों को लेकर एक ...
भिलाई-चरौदा नगर निगम के कर्मचारियों को पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 6...