सेवा सेतु शिविर बना ग्रामीण महिलाओं के लिए राहत का माध्यम, माहला में मिली सोनोग्राफी की सुविधा

Posted On:- 2026-10-12




उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। कोयलीबेड़ा निवासी सावित्री आंचले ने ग्राम माहला में आयोजित सेवा सेतु शिविर में सोनोग्राफी जांच कराई। उन्होंने बताया कि जब पहली बार सोनोग्राफी मशीन कोयलीबेड़ा क्षेत्र में पहुंची थी, उस समय वे वहां मौजूद नहीं थीं। बाद में उन्हें जानकारी मिली कि ग्राम माहला में आयोजित सेवा सेतु शिविर में भी सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जानकारी मिलते ही वे शिविर में पहुंचीं और अपनी जांच कराई।

सावित्री आंचले ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ही सोनोग्राफी जैसी महत्वपूर्ण जांच की सुविधा मिलना उनके लिए काफी सुविधाजनक रहा। इससे उन्हें जांच के लिए दूर शहर जाने की जरूरत नहीं पड़ी और समय व आने-जाने के खर्च की बचत हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की पहल और कलेक्टर कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित सेवा सेतु शिविर के लिए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।



Related News
thumb

भिलाई में 20 अक्टूबर को दशहरा पर्व, 65 फीट के रावण और आतिशबाजी होंग...

युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल, भिलाई की ओर से सार्वजनिक दशहरा पर्व का 31वां आयोजन 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को सेक्टर-7 हाई स्कूल दशहरा मैदान, भिलाई ...


thumb

सड़क पर बने अवैध टीन शेड को निगम ने हटाया

नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह के निर्देशानुसार निगम क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।


thumb

सेक्टर-6 सोसाइटी की मतदाता सूची जारी, दावा-आपत्ति 27 तक

स्पात कर्मचारी को ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड, सेक्टर-6, भिलाई नगर (पंजीयन क्रमांक-1796, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़) के मतदाताओं की प्रथम सूची का प्...


thumb

उत्तर भारतीय रेल यात्रियों की समस्याओं पर चर्चा के लिए बैठक 18 को

छत्तीसगढ़ यूपी बिहार रेल यात्री सेवा संघ की ओर से उत्तर भारतीयों के लिए ट्रेन परिचालन से जुड़ी समस्याओं के समाधान और अपनी प्रमुख मांगों को लेकर एक ...


thumb

तीन-चार माह से वेतन नहीं मिलने पर भिलाई चरोदा निगम कर्मचारियों में ...

भिलाई-चरौदा नगर निगम के कर्मचारियों को पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है।


thumb

कबीरधाम के तीन गांवों में बनेगा गौरव पथ, विजय शर्मा ने किया भूमिपूजन

नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 6...