सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांगजनों को मिले कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण

Posted On:- 2026-10-13




सीईओ जिला पंचायत जयंत नाहटा ने सहयोगी संस्थाओं के प्रति जताया आभार

धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा इंडोर स्टेडियम धमतरी में दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदान किए गए। एनएसई फाउंडेशन के सहयोग से जयपुर की भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति द्वारा जरूरतमंद दिव्यांगजनों को ये उपकरण उपलब्ध कराए गए।मंगलवार को आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने संबंधित सभी अधिकारियों का कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आभार जताता है ।

वही कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा ने संस्था के प्रमुख एन.बी. व्यास को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। वहीं, समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक मनीषा पांडेय ने नाहटा को स्मृति चिन्ह प्रदान किया।

इस अवसर पर नाहटा ने एनएसई फाउंडेशन एवं भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराना उन्हें आत्मनिर्भर, सशक्त एवं समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में सराहनीय पहल है। ऐसे प्रयासों से उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है तथा दैनिक जीवन की कठिनाइयां कम करने में मदद मिलती है।



Related News
thumb

भिलाई में 20 अक्टूबर को दशहरा पर्व, 65 फीट के रावण और आतिशबाजी होंग...

युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल, भिलाई की ओर से सार्वजनिक दशहरा पर्व का 31वां आयोजन 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को सेक्टर-7 हाई स्कूल दशहरा मैदान, भिलाई ...


thumb

सड़क पर बने अवैध टीन शेड को निगम ने हटाया

नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह के निर्देशानुसार निगम क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।


thumb

सेक्टर-6 सोसाइटी की मतदाता सूची जारी, दावा-आपत्ति 27 तक

स्पात कर्मचारी को ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड, सेक्टर-6, भिलाई नगर (पंजीयन क्रमांक-1796, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़) के मतदाताओं की प्रथम सूची का प्...


thumb

उत्तर भारतीय रेल यात्रियों की समस्याओं पर चर्चा के लिए बैठक 18 को

छत्तीसगढ़ यूपी बिहार रेल यात्री सेवा संघ की ओर से उत्तर भारतीयों के लिए ट्रेन परिचालन से जुड़ी समस्याओं के समाधान और अपनी प्रमुख मांगों को लेकर एक ...


thumb

तीन-चार माह से वेतन नहीं मिलने पर भिलाई चरोदा निगम कर्मचारियों में ...

भिलाई-चरौदा नगर निगम के कर्मचारियों को पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है।


thumb

कबीरधाम के तीन गांवों में बनेगा गौरव पथ, विजय शर्मा ने किया भूमिपूजन

नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 6...