जनसुनवाई: कलेक्टर ने सुनीं लोगों की समस्याएं, आवेदनों की जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश

Posted On:- 2026-10-14




गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (वीएनएस)। कलेक्टर  विजय दयाराम के. ने आज कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में 23 लोगों ने अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने एक-एक कर सभी आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाए। उन्होंने शिकायत संबंधी आवेदनों की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

                  कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों का निराकरण संबंधित न्यायालय द्वारा ही किया जाएगा। जनसुनवाई में मानदेय भुगतान, निर्माण कार्यों पर रोक लगाने, भूमि नामांतरण एवं सीमांकन, आर्थिक सहायता, पैतृक भूमि पर अनावेदकों द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य पर रोक लगाने, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण में अनियमितता, सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान रुकने सहित विभिन्न समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने आवेदकों को उनकी समस्याओं की जांच कर नियमानुसार उचित कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया।



Related News
thumb

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर, लापरवाही बरतने वाले पटवार...

बैठक में नॉन जियो-रिफरेंस खसरों, नक्शा दुरुस्ती और बटांकन के लंबित मामलों को भी प्राथमिकता से पूरा करने पर जोर दिया गया। साथ ही, पटवारियों की अनुप...


thumb

कृषि ड्रोन से खेती हुई आसान, अब 10-15 मिनट में एक एकड़ खेत में होगा ...

आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को आसान और समय की बचत करने की दिशा में ग्राम चंवाड़ निवासी किसान शिव कुमार कडियाम ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। कृ...


thumb

सूकर पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगे नरहरपुर के 13 हितग्राही

सूकर पालन ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और आय अर्जित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए शुरुआती पूंजी की आवश्यकता हो...


thumb

जिला पंचायत में लेखापाल पद पर संविदा नियुक्ति के लिए आवेदन

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मण्डावी ने बताया कि उक्त पद पर नियुक्ति के लिए आवेदक को छत्तीसगढ राज्य का स्थानीय निवासी होना चाहिए एव...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कन्हारपुरी के देव दशहरा में होंगे शामिल

इसी प्रकार जिले में 28 करोड़ 07 लाख रूपए से निर्मित विभिन्न विकास कार्यों का कार्यक्रम स्थल पर लोकार्पण भी किया जाएगा, इनमें नरहरपुर विकासखण्ड के ग्...


thumb

दिव्यांग सहायता शिविर आयोजन

शिविर में शामिल होने के इच्छुक दिव्यांगजनों को आवश्यक दस्तावेजों के रूप में आधार कार्ड की छायाप्रति, मेडिकल प्रमाण पत्र की छायाप्रति तथा पासपोर्ट स...