उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में संचालित “सेवा संकल्प अभियान-सेवा मेरा योगदान” के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के साथ ही जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए स्वैच्छिक रक्तदान हेतु प्रेरित किया गया।
इसी कड़ी में नरहरपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित रक्तदान शिविर में नरहरपुर निवासी मौसमी साहा ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता और जनसेवा की मिसाल प्रस्तुत की। उनका यह कदम समाज के प्रति संवेदनशीलता, सहयोग और सेवा भाव का प्रेरणादायक उदाहरण है।
मौसमी साहा ने रक्तदान के माध्यम से यह संदेश दिया कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर रक्त उपलब्ध कराना उसके जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि किसी अनजान व्यक्ति के जीवन में आशा की नई किरण जगाने का माध्यम भी है। ऐसे प्रयास समाज में परोपकार, मानवीय संवेदना और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।
युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल, भिलाई की ओर से सार्वजनिक दशहरा पर्व का 31वां आयोजन 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को सेक्टर-7 हाई स्कूल दशहरा मैदान, भिलाई ...
नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह के निर्देशानुसार निगम क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
स्पात कर्मचारी को ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड, सेक्टर-6, भिलाई नगर (पंजीयन क्रमांक-1796, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़) के मतदाताओं की प्रथम सूची का प्...
छत्तीसगढ़ यूपी बिहार रेल यात्री सेवा संघ की ओर से उत्तर भारतीयों के लिए ट्रेन परिचालन से जुड़ी समस्याओं के समाधान और अपनी प्रमुख मांगों को लेकर एक ...
भिलाई-चरौदा नगर निगम के कर्मचारियों को पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 6...