सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रशिक्षण

Posted On:- 2026-10-14




सूरजपुर (वीएनएस)। सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। संयुक्त कलेक्टर एवं जन सूचना अधिकारी प्रशान्त कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में जिसमें जिला स्तर के कार्यालयों के पदनामित एफएओ एवं पीआईओ का प्रशिक्षण दिया गया। छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रशिक्षण में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के प्रावधानों की जानकारी दी गई।

इस दौरान आवेदन प्रक्रिया, निर्धारित समय-सीमा तथा आवेदनों एवं अपीलों के विभिन्न पहलुओं के निराकरण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।प्रशिक्षण के माध्यम से अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया तथा सूचना का अधिकार से संबंधित प्रकरणों का नियमानुसार समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के बारे में बताया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रेमचंद सोनी, धर्मसाय लकड़ा, संतोष उपाध्याय एवं रमेश गुप्ता के द्वारा अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।



Related News
thumb

सरस्वती कॉलेज में चला मतदाता अभियान : नव-युवाओं को मिले वोटर लिस्ट ...

भारत निर्वाचन आयोग के व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत सरस्वती महाविद्यालय, सुभाषनगर, अम्बिकापुर में मतद...


thumb

महतारी वंदन योजना से सुमारी सिंह को मिला आर्थिक संबल, दूसरों पर निर...

महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उनके आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को भी बढ़ा रही है। अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत...


thumb

महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं सुप्रिया, स्वरोजगार से बदली परिवार की...

महिला सशक्तिकरण की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन की महिला बाल विकास विभाग की छत्तीसगढ़ महिला कोष ऋण योजना महिलाओं को आर्थि...


thumb

सेवा की कहानी : धान की परंपरागत खेती छोड़ गन्ने की खेती की ओर बढ़े कि...

किसानों को परंपरागत खेती के साथ अन्य फसलों के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में कृषक उन्नति योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कृषि विभ...


thumb

होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज में मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित, छात्राओं क...

भारत निर्वाचन आयोग के सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज, अम्बिकापुर म...


thumb

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कमला कुशवाहा को मातृत्व काल में मि...

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना ...