मिट्टी के बर्तनों से गढ़ी स्वावलंबन की नई कहानी, सोन कुमारी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

Posted On:- 2026-10-14




सूरजपुर (वीएनएस)। आर्थिक कठिनाइयों के बीच परिवार का भरण-पोषण और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का खर्च उठाना कभी ग्राम केशवनगर निवासी सोन कुमारी प्रजापति के लिए बड़ी चुनौती थी। मजदूरी से होने वाली सीमित आमदनी में घर की जरूरतें पूरी करना आसान नहीं था। लेकिन छत्तीसगढ़ महिला कोष की सक्षम योजना ने उन्हें स्वरोजगार का अवसर प्रदान किया। आज वे मिट्टी के बर्तनों का व्यवसाय कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से संचालित सक्षम योजना के अंतर्गत सोन कुमारी को 40 हजार रुपये की ऋण सहायता प्राप्त हुई। इस राशि से उन्होंने मिट्टी के बर्तनों की दुकान शुरू की, जहां मटके, घड़े, गुल्लक, कलश और दीये सहित विभिन्न पारंपरिक वस्तुओं की बिक्री करती हैं। जहां दैनिक जरूरतों के साथ त्योहारों और विशेष अवसरों पर इन वस्तुओं की मांग से उन्हें नियमित आय अर्जित करने का अवसर मिल रहा है।

सोन कुमारी बताती हैं कि पहले मजदूरी पर निर्भर रहने के कारण बच्चों की स्कूल फीस और अन्य आवश्यक खर्चों की व्यवस्था करना कठिन होता था। अब व्यवसाय से होने वाली आमदनी परिवार की जरूरतें पूरी करने के साथ बच्चों की शिक्षा में भी सहायक बन रही है। इस बदलाव ने उन्हें आर्थिक संबल देने के साथ स्वयं के निर्णय लेने और परिवार की जिम्मेदारियां निभाने का आत्मविश्वास भी दिया है।

अपनी खुशी व्यक्त करते हुए सोन कुमारी कहती हैं पहले मजदूरी करके परिवार चलाती थी। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और घर के खर्च में काफी परेशानी होती थी। सक्षम योजना से 40 हजार रुपये मिले, जिससे मैंने मिट्टी के बर्तनों की दुकान शुरू की। अब दुकान की कमाई से घर भी चला रही हूं और बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी उठा रही हूं। विष्णु भैया की सक्षम योजना से आज मैं सक्षम और आत्मनिर्भर बन गई हूं। इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देती हूं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा की कहानी में सोन कुमारी की सफलता इसी पहल का प्रेरक उदाहरण है। जहां आर्थिक सहयोग के साथ मेहनत और दृढ़ संकल्प जुड़ जाए, तो सीमित संसाधनों के बीच भी आत्मनिर्भरता की नई राह बनाई जा सकती है।



Related News
thumb

सरस्वती कॉलेज में चला मतदाता अभियान : नव-युवाओं को मिले वोटर लिस्ट ...

भारत निर्वाचन आयोग के व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत सरस्वती महाविद्यालय, सुभाषनगर, अम्बिकापुर में मतद...


thumb

महतारी वंदन योजना से सुमारी सिंह को मिला आर्थिक संबल, दूसरों पर निर...

महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उनके आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को भी बढ़ा रही है। अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत...


thumb

महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं सुप्रिया, स्वरोजगार से बदली परिवार की...

महिला सशक्तिकरण की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन की महिला बाल विकास विभाग की छत्तीसगढ़ महिला कोष ऋण योजना महिलाओं को आर्थि...


thumb

सेवा की कहानी : धान की परंपरागत खेती छोड़ गन्ने की खेती की ओर बढ़े कि...

किसानों को परंपरागत खेती के साथ अन्य फसलों के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में कृषक उन्नति योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कृषि विभ...


thumb

होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज में मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित, छात्राओं क...

भारत निर्वाचन आयोग के सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज, अम्बिकापुर म...


thumb

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कमला कुशवाहा को मातृत्व काल में मि...

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना ...