राजनांदगांव (वीएनएस)। शारदीय नवरात्रि पर्व के अवसर पर मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं एवं पदयात्रियों की सेवा के लिए जिला प्रशासन और विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। नवरात्रि पर्व के प्रथम दिवस 11 अक्टूबर से विभिन्न मार्गों पर स्थापित 45 सेवा पंडालों में निरंतर सेवा कार्य संचालित किए जा रहे हैं।
इन सेवा पंडालों में श्रद्धालुओं को नि:शुल्क भोजन, स्वच्छ पेयजल, नाश्ता, चाय एवं प्राथमिक उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही पदयात्रियों के विश्राम, अस्थायी शौचालय एवं स्वच्छता की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा कर डोंगरगढ़ पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अंजोरा बाईपास रोड, देवादा भाटिया पेट्रोल पंप, टेडेसरा, इंदावानी रोड, सोमनी, मनकी, सुंदरा, पार्रीनाला, अग्रवाल पेट्रोल पंप के पास, रायपुर नाका, बागेश्वर मंदिर के पास, टेलीफोन एक्सचेंज के पास, बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज के पास, गौरी नगर मोड़ के पास, शिव मंदिर के पास रायपुर नाका, स्टेशन रोड, महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल, पुरानी सिविल लाइन, बजरंग व्यायाम शाला के पास, संगम चौक तुलसीपुर, नवागांव, बापूटोला, सुकुलदैहान, टेकारहर्री, भानपुरी स्कूल, मुसराकला, कुसमी, मांडीतराई, बेलगांव, मोहारा डोंगरगढ़, बोरतलाब, मुसराखुर्द, देवकट्टा, नंदई चौक, रानीतराई एवं सुरगी सहित विभिन्न स्थानों पर सेवा पंडाल संचालित किए जा रहे हैं।
इन सेवा पंडालों में स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य सेवा भाव से श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। सेवा कार्यों में मां बम्लेश्वरी सेवा समिति, जिला औद्योगिक संघ, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, जिला पत्रकार महासंघ, व्यापारिक संस्थाओं, छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पत्रकार कल्याण संघ, ग्राम पंचायतों तथा स्वयंसेवी समितियों की सक्रिय भागीदारी है। सेवा पंडालों में दोनों समय भोजन, पेयजल एवं नाश्ते की व्यवस्था के साथ ही श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। लंबी दूरी की पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए विश्राम की व्यवस्था भी की गई है।
छीरपानी में पांच सेवा पंडालों से श्रद्धालुओं को मिल रही सुविधाएं -
डोंगरगढ़ के छीरपानी प्रांगण में भी पांच सेवा पंडाल संचालित किए जा रहे हैं। यहां जय बाबा सिंह सेवा समिति रायपुर, मां बम्लेश्वरी सेवा समिति रायपुर, शिव शक्ति रायपुर, यादव समाज एवं अखिल भारतीय अग्रवाल समाज द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा की जा रही है। इन पंडालों में भोजन, पेयजल, नाश्ता एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
जिला प्रशासन द्वारा सेवा पंडालों के सुचारू संचालन एवं व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संबंधित अधिकारियों द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। पदयात्रियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
भारत निर्वाचन आयोग के व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत सरस्वती महाविद्यालय, सुभाषनगर, अम्बिकापुर में मतद...
महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उनके आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को भी बढ़ा रही है। अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत...
महिला सशक्तिकरण की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन की महिला बाल विकास विभाग की छत्तीसगढ़ महिला कोष ऋण योजना महिलाओं को आर्थि...
किसानों को परंपरागत खेती के साथ अन्य फसलों के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में कृषक उन्नति योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कृषि विभ...
भारत निर्वाचन आयोग के सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज, अम्बिकापुर म...
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना ...