राजनांदगांव (वीएनएस)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को आर्थिक सहायता और कृषि संबंधी कार्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति में सहयोग मिल रहा है। योजना अंतर्गत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रूपए की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में प्रदान की जाती है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम भोथीपारकला निवासी किसान नेतराम साहू को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत निरंतर किस्त प्राप्त हुई है। योजना के माध्यम से प्रतिवर्ष मिलने वाली 6000 रूपए की आर्थिक सहायता से कृषि कार्यों के लिए आर्थिक सहयोग मिल रहा है।
किसान नेतराम साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से प्राप्त राशि का उपयोग खेती-किसानी में कर रहे है। वर्षा ऋतु के दौरान कृषि कार्यों के लिए खाद, बीज एवं अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति में यह राशि उपयोगी है। इससे खेती-किसानी से जुड़े खर्चों को पूरा करने में सहायता मिलेगी। किसान नेतराम साहू ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष मिलने वाली यह सहायता किसानों के लिए उपयोगी है और कृषि कार्यों में आर्थिक सहयोग प्रदान करती है।
भारत निर्वाचन आयोग के व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत सरस्वती महाविद्यालय, सुभाषनगर, अम्बिकापुर में मतद...
महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उनके आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को भी बढ़ा रही है। अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत...
महिला सशक्तिकरण की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन की महिला बाल विकास विभाग की छत्तीसगढ़ महिला कोष ऋण योजना महिलाओं को आर्थि...
किसानों को परंपरागत खेती के साथ अन्य फसलों के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में कृषक उन्नति योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कृषि विभ...
भारत निर्वाचन आयोग के सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज, अम्बिकापुर म...
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना ...