मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति

Posted On:- 2026-10-14




सूरजपुर (वीएनएस)। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और प्रयासों से सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड में सड़क निर्माण का महत्वपूर्ण कार्य स्वीकृत हुआ है। राज्य शासन ने तेलगांव मुख्य मार्ग से बरपारा होते हुए बुंदिया चौक तक 5.50 किलोमीटर लंबाई की सड़क के निर्माण के लिए 543.67 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। यह राशि लगभग 05 करोड़ 43 लाख 67 हजार रूपये है।

यह कार्य वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में शामिल है। लोक निर्माण विभाग के आदेश के अनुसार निर्माण के लिए आवश्यक प्रशासनिक और वित्तीय सहमति के बाद स्वीकृति जारी की गई है। कार्य को तय प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ाया जाएगा और इसकी निविदा प्रमुख अभियंता कार्यालय में गठित निविदा प्रकोष्ठ के माध्यम से कराई जाएगी।

स्वीकृति आदेश में निर्माण की गुणवत्ता, पारदर्शी निविदा प्रक्रिया और निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा करने पर जोर दिया गया है। स्वीकृत राशि की सीमा में ही व्यय सुनिश्चित करने तथा कार्य के प्राक्कलन और निष्पादन में मितव्ययिता बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं। निर्माण कार्य में किसी स्तर पर गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई का प्रावधान रखा गया है।

मंत्री राजवाड़े के प्रयासों से स्वीकृत इस सड़क से तेलगांव मुख्य मार्ग, बरपारा और बुंदिया चौक के बीच संपर्क बेहतर होने की उम्मीद है। सड़क बनने से स्थानीय ग्रामीणों को दैनिक आवागमन में सहूलियत मिलेगी और क्षेत्र के लोगों की आवाजाही अधिक सुगम हो सकेगी।



Related News
thumb

सरस्वती कॉलेज में चला मतदाता अभियान : नव-युवाओं को मिले वोटर लिस्ट ...

भारत निर्वाचन आयोग के व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत सरस्वती महाविद्यालय, सुभाषनगर, अम्बिकापुर में मतद...


thumb

महतारी वंदन योजना से सुमारी सिंह को मिला आर्थिक संबल, दूसरों पर निर...

महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उनके आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को भी बढ़ा रही है। अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत...


thumb

महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं सुप्रिया, स्वरोजगार से बदली परिवार की...

महिला सशक्तिकरण की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन की महिला बाल विकास विभाग की छत्तीसगढ़ महिला कोष ऋण योजना महिलाओं को आर्थि...


thumb

सेवा की कहानी : धान की परंपरागत खेती छोड़ गन्ने की खेती की ओर बढ़े कि...

किसानों को परंपरागत खेती के साथ अन्य फसलों के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में कृषक उन्नति योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कृषि विभ...


thumb

होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज में मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित, छात्राओं क...

भारत निर्वाचन आयोग के सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज, अम्बिकापुर म...


thumb

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कमला कुशवाहा को मातृत्व काल में मि...

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना ...