राजनांदगांव (वीएनएस)। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने छुरिया विकासखंड के वनांचल ग्राम मासूल निवासी आत्माराम साहू को हर महीने बिजली बिल चुकाने की चिंता से मुक्ति दिलाई है। कभी बिजली का अधिक बिल उनके परिवार के लिए आर्थिक बोझ बना हुआ था, लेकिन अब घर की छत पर लगा सोलर पैनल बिजली के साथ बचत का जरिया बन गया है। घरेलू खपत से अधिक बिजली उत्पादन होने के कारण उनका बिजली बिल माइनस में आ रहा है। अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजने से उन्हें आर्थिक लाभ भी मिल रहा है।
आत्माराम साहू ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगवाया है। इसके लिए उन्हें केन्द्र सरकार से 78 हजार रूपए तथा राज्य सरकार से 30 हजार रूपए सहित कुल 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी प्राप्त हुई है। शासन की इस सहायता से उनका घर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन गया है। साहू ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि पहले हर महीने बिजली का अधिक बिल आने से परिवार के बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ता था। अब सोलर पैनल से घर की जरूरत से अधिक बिजली बन रही है। अतिरिक्त बिजली विद्युत ग्रिड में जमा होने से उनके बिजली खाते में क्रेडिट बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि पहले बिजली बिल भरने की चिंता रहती थी, लेकिन अब सूरज की रोशनी से मुफ्त बिजली मिलने के साथ पैसों की बचत भी हो रही है। यह बदलाव उनके परिवार के लिए बड़ी राहत और खुशी लेकर आया है।
आत्माराम साहू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस जनकल्याणकारी योजना से सामान्य परिवारों को आर्थिक राहत मिल रही है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने उनके घर को बिजली उत्पादन का केन्द्र बनाने के साथ ही परिवार के जीवन में बचत, आत्मनिर्भरता और खुशहाली की नई रोशनी बिखेरी है।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कॉमन रूम, डाइनिंग रूम और फर्नीचर फिटिंग सहित विभिन्न कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने इलेक्ट्रिकल कार्य के लिए अतिरिक्त...
खनिज विभाग के अनुसार, पाली में रेत और ईंट का अवैध परिवहन करते 4 ट्रैक्टर, हरदीबाजार में रेत और ईंट का परिवहन करते 3 ट्रैक्टर तथा गिट्टी का परिवहन क...
शिविर में उद्योग मंत्री और महापौर ने राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के हितग्राहियों को आर्थिक सहायता, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्रा...
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं नरेंद्र देवांगन सहित अन्य अतिथियों द्वारा सुनीता प्रजापति, सरिता क...
सुनील कुमार नंदे द्वारा संबंधित अधिवक्ताओं को प्रकरणों में पक्षकारों के मध्य आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के आधार पर प्रकरणों का निराकरण कराने हेतु आ...
कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता और एसडीओ को नियमित मॉनिटरिंग करने तथा ठेकेदार को निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्दे...