सेवा सेतु शिविर में जनसंपर्क विभाग के स्टॉल से नागरिक हुए योजनाओं के प्रति जागरूक

Posted On:- 2026-10-15




जनमन पत्रिका, ब्रोशर एवं पाम्पलेट्स का नि:शुल्क वितरण

राजनांदगांव (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा लखोली स्थित स्कूल मैदान में आयोजित सेवा सेतु शिविर में जनसंपर्क विभाग के स्टॉल के माध्यम से नागरिकों को केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, शासकीय सेवाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी गई। इस दौरान विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन सहित योजनाओं से संबंधित ब्रोशर, पाम्पलेट्स एवं पुस्तिकाओं का नि:शुल्क वितरण किया गया। नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। स्टॉल में पहुंचे नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रचार सामग्री प्राप्त की और शासन की योजनाओं की जानकारी को उपयोगी बताया।

जनमन पत्रिका की उपयोगी जानकारी को नागरिकों ने सराहा

शिविर में लखोली निवासी नरसिंग साहू ने बताया कि जनमन पत्रिका के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं गतिविधियों की महत्वपूर्ण जानकारी मिली। श्रमिक कार्ड बनवाने शिविर पहुंचे घनश्याम श्रीवास ने भी जनसंपर्क विभाग के स्टॉल से जनमन पत्रिका प्राप्त की और इसमें प्रकाशित जानकारी को उपयोगी बताया। लखोली निवासी मोतिम साहू एवं सीमा साहू ने बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह राशि प्राप्त हो रही है। उन्होंने स्टॉल के माध्यम से अन्य शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। इसी तरह डीएल बरैया, विजय साकरे, गायत्री देशलहरे सहित अन्य नागरिकों ने जनमन पत्रिका एवं प्रचार सामग्री प्राप्त कर जनसंपर्क विभाग की पहल की सराहना की।



Related News
thumb

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण कार्य का किया निर...

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कॉमन रूम, डाइनिंग रूम और फर्नीचर फिटिंग सहित विभिन्न कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने इलेक्ट्रिकल कार्य के लिए अतिरिक्त...


thumb

अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

खनिज विभाग के अनुसार, पाली में रेत और ईंट का अवैध परिवहन करते 4 ट्रैक्टर, हरदीबाजार में रेत और ईंट का परिवहन करते 3 ट्रैक्टर तथा गिट्टी का परिवहन क...


thumb

सर्वमंगला नगर जोन में आयोजित हुआ ‘सरकार आपके द्वार’ शिविर

शिविर में उद्योग मंत्री और महापौर ने राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के हितग्राहियों को आर्थिक सहायता, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्रा...


thumb

सेवा संकल्प अभियान के तहत मितानिन दीदियों का कैबिनेट मंत्री लखन ला...

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं नरेंद्र देवांगन सहित अन्य अतिथियों द्वारा सुनीता प्रजापति, सरिता क...


thumb

विशेष लोक अदालत के संबंध में न्यायिक अधिकारीगण एवं अधिवक्ताओं की ब...

सुनील कुमार नंदे द्वारा संबंधित अधिवक्ताओं को प्रकरणों में पक्षकारों के मध्य आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के आधार पर प्रकरणों का निराकरण कराने हेतु आ...


thumb

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आईटीआई रामपुर में रिनोवेशन कार्य का किया न...

कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता और एसडीओ को नियमित मॉनिटरिंग करने तथा ठेकेदार को निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्दे...