मतदान में सक्रिय भागीदारी से मजबूत होगा लोकतंत्र : कलेक्टर

Posted On:- 2026-10-15




शासकीय वीर सुरेंद्र साय महाविद्यालय में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, रंगोली के माध्यम से दिया मतदान का संदेश

गरियाबंद  (वीएनएस)।  लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रत्येक पात्र नागरिक को अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए और निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। इसी उद्देश्य से कलेक्टर  रणबीर शर्मा ने बुधवार को गरियाबंद स्थित शासकीय वीर सुरेंद्र साय महाविद्यालय में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक किया। व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने, मतदान के महत्व को समझने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, एसडीएम सुश्री हितेश्वरी बाघे तथा निर्वाचन से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता विषय पर आकर्षक रंगोलियां बनाकर मतदान का संदेश दिया। कलेक्टर  शर्मा ने रंगोलियों का अवलोकन किया और विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के सभी महाविद्यालयों, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई संस्थानों में निर्वाचक साक्षरता क्लब  के माध्यम से मतदाता जागरूकता एवं मतदाता पंजीयन संबंधी विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए प्रारूप-6 उपलब्ध कराया जा रहा है तथा विद्यार्थियों से आवेदन प्राप्त करने की कार्यवाही की जा रही है। जिले के विभिन्न महाविद्यालयों, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई संस्थानों में संचालित इस अभियान के अंतर्गत अब तक संबंधित कॉलेज में 665 प्रारूप-6 वितरित किए जा चुके हैं, जबकि पात्र विद्यार्थियों से आवेदन प्राप्त करने एवं आवश्यक कार्यवाही की प्रक्रिया निरंतर जारी है। आज के कार्यक्रम के दौरान पात्र विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 212 प्रारूप-6 वितरित किए गए।

‘आप सबसे अच्छे युवा हैं, मतदाता जागरूकता में बढ़-चढ़कर भाग लें’ -

इस अवसर पर कलेक्टर  शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है और उनमें समाज को सकारात्मक दिशा देने की अपार क्षमता है। उन्होंने विद्यार्थियों को मतदाता जागरूकता क्लब की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि जनता ही जनार्दन है और मतदान के माध्यम से जनता अपने प्रतिनिधियों का चयन करती है। इसलिए प्रत्येक पात्र नागरिक को अपने मताधिकार का महत्व समझना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा मतदाता पहचान पत्र बनवाएं और मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जुड़वाएं। पंचायत, विधानसभा और लोकसभा सहित विभिन्न चुनावों में मतदान के माध्यम से नागरिक अपनी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे स्वयं जागरूक मतदाता बनें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 का उपयोग किया जाता है। उन्होंने पात्र युवाओं को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ऋषा ठाकुर ने भी विद्यार्थियों को बेहतर लोकतंत्र के निर्माण में निर्वाचन प्रणाली की भूमिका समझाई तथा 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में शामिल होने और प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए जागरूक किया।

पढ़ाई के साथ रचनात्मक गतिविधियों और कौशल विकास पर भी दें ध्यान -

मतदाता जागरूकता के साथ कलेक्टर  शर्मा ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता हासिल करने के लिए अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास का महत्व भी समझाया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए और पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि लेनी चाहिए। खेल, चित्रकारी, रंगोली, कविता, कहानी और अन्य गतिविधियां व्यक्तित्व विकास तथा कौशल निखारने में सहायक होती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि कोई भी काम असंभव नहीं है। दृढ़ संकल्प, निरंतर अभ्यास और मेहनत से कठिन से कठिन लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। जीवन में आने वाली समस्याओं से घबराने के बजाय उनका सामना करना सीखना चाहिए और अपने आत्मविश्वास को मजबूत बनाए रखना चाहिए।

‘रश्मिरथी’ की पंक्तियों से बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह -

कलेक्टर  शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए सुप्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की प्रसिद्ध कृति ‘रश्मिरथी’ का उल्लेख करते हुए श्जो था असाध्य, साधने चलाश् कविता की पंक्तियां सुनाईं। उन्होंने विद्यार्थियों को साहित्य और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने तथा पढ़ाई को रुचिकर बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि 50 प्रतिशत समस्याओं का हल सुबह जल्दी उठने से हो जाता है। नियमित दिनचर्या अपनाना और व्यायाम करना जीवन में अनुशासन लाने के महत्वपूर्ण उपाय हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन 2 किलोमीटर दौड़ने जैसी शारीरिक गतिविधियों को दिनचर्या में शामिल करने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

कलेक्टर ने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने माता-पिता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करें, अपने लक्ष्य निर्धारित करें और उन्हें पूरा करने के लिए लगातार मेहनत करें। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अपने कौशल और प्रतिभा को निखारने तथा समाज के प्रति जिम्मेदारी समझने का संदेश दिया।



Related News
thumb

भिलाई में 20 अक्टूबर को दशहरा पर्व, 65 फीट के रावण और आतिशबाजी होंग...

युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल, भिलाई की ओर से सार्वजनिक दशहरा पर्व का 31वां आयोजन 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को सेक्टर-7 हाई स्कूल दशहरा मैदान, भिलाई ...


thumb

सड़क पर बने अवैध टीन शेड को निगम ने हटाया

नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह के निर्देशानुसार निगम क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।


thumb

सेक्टर-6 सोसाइटी की मतदाता सूची जारी, दावा-आपत्ति 27 तक

स्पात कर्मचारी को ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड, सेक्टर-6, भिलाई नगर (पंजीयन क्रमांक-1796, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़) के मतदाताओं की प्रथम सूची का प्...


thumb

उत्तर भारतीय रेल यात्रियों की समस्याओं पर चर्चा के लिए बैठक 18 को

छत्तीसगढ़ यूपी बिहार रेल यात्री सेवा संघ की ओर से उत्तर भारतीयों के लिए ट्रेन परिचालन से जुड़ी समस्याओं के समाधान और अपनी प्रमुख मांगों को लेकर एक ...


thumb

तीन-चार माह से वेतन नहीं मिलने पर भिलाई चरोदा निगम कर्मचारियों में ...

भिलाई-चरौदा नगर निगम के कर्मचारियों को पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है।


thumb

कबीरधाम के तीन गांवों में बनेगा गौरव पथ, विजय शर्मा ने किया भूमिपूजन

नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 6...