कोरिया (वीएनएस)। हुनर को अवसर और आर्थिक सहयोग मिले तो वह आजीविका का मजबूत आधार बन सकता है। कोरिया जिले के ग्राम कटोरा निवासी संतोषी प्रजापति अपने मूर्ति निर्माण के हुनर को बिहान की मदद से आगे बढ़ा रही हैं। पांच लाख रुपये का ऋण लेकर वे परिवार के सदस्यों के साथ विभिन्न प्रकार की मूर्तियों का निर्माण कर रही हैं।
संतोषी प्रजापति वर्ष 2019 में बिहान के अंतर्गत मां ज्वाला स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें अपने काम को विस्तार देने का अवसर मिला। ऋण की सहायता से उन्होंने मूर्ति निर्माण के व्यवसाय को आगे बढ़ाया। इस कार्य में उनके पति धनेश्वर प्रसाद, दोनों देवर और देवरानी भी सहयोग करते हैं। परिवार के सदस्य मिलकर मूर्तियों का निर्माण करते हैं।
प्रजापति बताती हैं कि मूर्ति निर्माण से उन्हें वर्ष भर में अच्छा लाभ मिल रहा है। परिवार के सामूहिक प्रयास और बिहान से मिले सहयोग से यह काम उनकी आजीविका का महत्वपूर्ण साधन बन रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने और आत्मनिर्भर बनने में मदद मिल रही है। आर्थिक सहयोग के साथ उनके हुनर को बाजार भी मिल रहा है।
संतोषी प्रजापति की पहल दर्शाती है कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से मिलने वाला सहयोग ग्रामीण महिलाओं के कौशल को उद्यमिता में बदलने और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सहायक बन सकता है।
युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल, भिलाई की ओर से सार्वजनिक दशहरा पर्व का 31वां आयोजन 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को सेक्टर-7 हाई स्कूल दशहरा मैदान, भिलाई ...
नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह के निर्देशानुसार निगम क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
स्पात कर्मचारी को ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड, सेक्टर-6, भिलाई नगर (पंजीयन क्रमांक-1796, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़) के मतदाताओं की प्रथम सूची का प्...
छत्तीसगढ़ यूपी बिहार रेल यात्री सेवा संघ की ओर से उत्तर भारतीयों के लिए ट्रेन परिचालन से जुड़ी समस्याओं के समाधान और अपनी प्रमुख मांगों को लेकर एक ...
भिलाई-चरौदा नगर निगम के कर्मचारियों को पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 6...