बकरी पालन से परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में जुटीं सुनैना कुर्रे

Posted On:- 2026-10-15




कोरिया (वीएनएस)। कृषि और मजदूरी से परिवार का भरण-पोषण करने वाली ग्राम खैरी के डकईपारा निवासी सुनैना कुर्रे अब बकरी पालन के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने में जुटी हैं। महिला कोष से मिले ऋण ने उन्हें आजीविका का एक अतिरिक्त साधन अपनाने में मदद की है।

पति देवेंद्र कुमार सहित पांच सदस्यों के परिवार में रहने वाली सुनैना कृषि कार्य और मजदूरी करती हैं। परिवार की आय बढ़ाने के उद्देश्य से उन्होंने दिसंबर 2025 में महिला कोष के माध्यम से 40 हजार रुपये का ऋण प्राप्त किया। इस राशि का उपयोग उन्होंने बकरी पालन के लिए किया।

वर्तमान में सुनैना के पास आठ बकरियां हैं। कृषि और मजदूरी के साथ वे बकरियों की देखभाल कर रही हैं। उनका प्रयास है कि बकरी पालन को आगे बढ़ाकर परिवार की जरूरतें पूरी करने में अधिक योगदान दे सकें।

सुनैना की यह पहल ग्रामीण महिलाओं के अपनी मेहनत और उपलब्ध संसाधनों से आजीविका के नए अवसर अपनाने की एक मिसाल है। बकरी पालन के माध्यम से वे अपने परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।



Related News
thumb

विजय शर्मा ने वनांचल ग्रामों में चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं

उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्राम अंधरी...


thumb

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर बना जियोहॉटस्टार

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार द्वारा लीग के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।


thumb

डिप्टी सीएम शर्मा ने मड़मड़ा में आंगनबाड़ी व अटल डिजिटल सेवा केंद्र...

उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने शनिवार को कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत ग्राम मड़मड़ा और कबरटोला का दौरा किया।


thumb

भिलाई में 20 अक्टूबर को दशहरा पर्व, 65 फीट के रावण और आतिशबाजी होंग...

युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल, भिलाई की ओर से सार्वजनिक दशहरा पर्व का 31वां आयोजन 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को सेक्टर-7 हाई स्कूल दशहरा मैदान, भिलाई ...


thumb

सड़क पर बने अवैध टीन शेड को निगम ने हटाया

नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह के निर्देशानुसार निगम क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।


thumb

सेक्टर-6 सोसाइटी की मतदाता सूची जारी, दावा-आपत्ति 27 तक

स्पात कर्मचारी को ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड, सेक्टर-6, भिलाई नगर (पंजीयन क्रमांक-1796, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़) के मतदाताओं की प्रथम सूची का प्...