डिप्टी सीएम शर्मा ने मड़मड़ा में आंगनबाड़ी व अटल डिजिटल सेवा केंद्र का किया लोकार्पण

Posted On:- 2026-10-18




कबरटोला में नवधा रामायण में हुए शामिल, ग्रामीणों के साथ रामधुन में हुए सराबोर

कवर्धा (वीएनएस)। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने शनिवार को कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत ग्राम मड़मड़ा और कबरटोला का दौरा किया। उन्होंने ग्राम मड़मड़ा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-01 और 5 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल डिजिटल सेवा केंद्र भवन का लोकार्पण किया। साथ ही 47.15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 500 मीटर लंबे गौरव पथ का भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने दोनों गांवों में सड़क, सामुदायिक भवन, मंच और नाली निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों की घोषणाएं कीं।

ग्राम मड़मड़ा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री शर्मा की उपस्थिति में स्थानीय महिलाओं ने रिबन काटकर किया। नए भवन के निर्माण से बच्चों को बेहतर वातावरण में प्रारंभिक शिक्षा, पोषण एवं आंगनबाड़ी की अन्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। उप मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए बच्चों के पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की बात कही। 

अटल डिजिटल सेवा केंद्र से गांव में ही मिलेंगी बैंकिंग सुविधाएं
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने ग्राम मड़मड़ा में 5 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल डिजिटल सेवा केंद्र भवन का लोकार्पण किया। इस केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को गांव में ही बैंकिंग एवं डिजिटल सेवाओं की सुविधा मिलेगी। ग्रामीण महतारी वंदन योजना, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत मिलने वाली राशि निकाल सकेंगे। साथ ही राशि जमा करने जैसी बैंकिंग सुविधाओं का भी लाभ ले सकेंगे। इससे ग्रामीणों को छोटे-छोटे बैंकिंग कार्यों के लिए शहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी और उनके समय तथा आवागमन के खर्च की बचत होगी।

मड़मड़ा से बैजलपुर मुख्य मार्ग की मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से निर्माण की घोषणा
उप मुख्यमंत्री ने ग्राम मड़मड़ा में ग्रामीणों की मांग पर विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की। उन्होंने मड़मड़ा से बैजलपुर मुख्य मार्ग को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माण एवं बाजार छपरी में  15 लाख रुपए, पटवारी भवन के पास 10 लाख रुपए तथा पुरानी सोसायटी के पास 6.50 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की। 

कबरटोला में देवी दर्शन कर नवधा रामायण में हुए शामिल
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ग्राम कबरटोला में आयोजित दुर्गोत्सव एवं नवधा रामायण कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उन्होंने देवी दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात दुर्गोत्सव समिति द्वारा आयोजित नवधा रामायण कार्यक्रम में शामिल होकर रामायण पाठ का श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ रामधुन के भक्तिमय वातावरण में ग्रामीणों के साथ समय बिताया।

रामायण पाठ के पश्चात उप मुख्यमंत्री शर्मा ग्रामीणों के बीच बैठकर उनसे आत्मीय संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं और मांगें सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, नाली, सामुदायिक भवन एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित मांगें रखीं।

कबरटोला में 20.20 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने ग्राम कबरटोला में 20.20 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की। इनमें पंचायत भवन के पास 6.50 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन, 2.60-2.60 लाख रुपए की लागत से दो सीसी सड़कों के निर्माण, नवधा रामायण मंच के पास 3.50 लाख रुपए की लागत से मंच निर्माण और शीतला मंदिर की ओर 5 लाख रुपए की लागत से नाली निर्माण की घोषणा की।



Related News
thumb

भिलाई में 20 अक्टूबर को दशहरा पर्व, 65 फीट के रावण और आतिशबाजी होंग...

युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल, भिलाई की ओर से सार्वजनिक दशहरा पर्व का 31वां आयोजन 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को सेक्टर-7 हाई स्कूल दशहरा मैदान, भिलाई ...


thumb

सड़क पर बने अवैध टीन शेड को निगम ने हटाया

नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह के निर्देशानुसार निगम क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।


thumb

सेक्टर-6 सोसाइटी की मतदाता सूची जारी, दावा-आपत्ति 27 तक

स्पात कर्मचारी को ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड, सेक्टर-6, भिलाई नगर (पंजीयन क्रमांक-1796, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़) के मतदाताओं की प्रथम सूची का प्...


thumb

उत्तर भारतीय रेल यात्रियों की समस्याओं पर चर्चा के लिए बैठक 18 को

छत्तीसगढ़ यूपी बिहार रेल यात्री सेवा संघ की ओर से उत्तर भारतीयों के लिए ट्रेन परिचालन से जुड़ी समस्याओं के समाधान और अपनी प्रमुख मांगों को लेकर एक ...


thumb

तीन-चार माह से वेतन नहीं मिलने पर भिलाई चरोदा निगम कर्मचारियों में ...

भिलाई-चरौदा नगर निगम के कर्मचारियों को पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है।