कोरिया (वीएनएस)। पारिवारिक जीवन में महिलाएं अपने खर्चे के लिए तब तक चिंता नहीं करती हैं जब तक उनके पति साथ होते हैं। वह अपने पति की कमाई पर अपना पूरा हक मानकर खर्च करती हैं। लेकिन जब पति का यह साथ असमय छूट जाता है तो फिर पत्नी के लिए अपने खर्चे के लिए दूसरे से पैसे मांगना बेहद कष्टकारी हो जाता हैं। कोरिया जिले के ग्राम पंचायत खरवत में रहने वाली तारादेवी के लिए भी जीवन में कुछ ऐसी ही कठिनाई सामने थी। कुछ समय पहले पति का देहांत हो जाने से उनके लिए अकेले जीवन में आर्थिक संबल ना होना उनके लिए बेहद कष्टदायक रहता था।
तारादेवी ने भावुक होते हुआ बतलाया कि पति के जाने के बाद वह अपने दैनिक जरुरतों के लिए भी परिवार पर आश्रित हो गई थीं। ऐसे में उन्हे हमेशा कुछ भी खर्च करने से पहले परिजनों से पैसे मांगने पर बहुत संकोच होता था।
जब से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महतारी वंदन की राशि हर महीने खाते में भेज देते हैं तो अब कोई चिंता नहीं है। अकेलेपन में हर महीने मिलने वाली राशि से उनका दैनिक खर्च बहुत आराम से चल जाता है। तारा देवी को महतारी वंदन एवं विधवा पेंशन से रकम प्राप्त हो जाती है और उनका खर्च आसानी से पूरा हो जाता है।
युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल, भिलाई की ओर से सार्वजनिक दशहरा पर्व का 31वां आयोजन 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को सेक्टर-7 हाई स्कूल दशहरा मैदान, भिलाई ...
नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह के निर्देशानुसार निगम क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
स्पात कर्मचारी को ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड, सेक्टर-6, भिलाई नगर (पंजीयन क्रमांक-1796, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़) के मतदाताओं की प्रथम सूची का प्...
छत्तीसगढ़ यूपी बिहार रेल यात्री सेवा संघ की ओर से उत्तर भारतीयों के लिए ट्रेन परिचालन से जुड़ी समस्याओं के समाधान और अपनी प्रमुख मांगों को लेकर एक ...
भिलाई-चरौदा नगर निगम के कर्मचारियों को पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 6...