कलेक्टर ने अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपकर आश्रित परिवार को दिया संबल

Posted On:- 2026-10-16




सचिव के पद पर पुनीत कुमार राजवाड़े को मिली नियुक्ति

सूरजपुर (वीएनएस)। जिले के जनपद पंचायत भैयाथान अंतर्गत ग्राम अघिनापुर निवासी पुनीत कुमार राजवाड़े को उनके पिता स्व. चेयर लाल राजवाड़े के आकस्मिक निधन के पश्चात सचिव पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है। कलेक्टर रेना जमील ने उन्हें नियुक्ति पत्र देते हुए शासकीय दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजेंद्र सिंह पाटले उपस्थित रहे।

पुनीत कुमार राजवाड़े ने बताया कि पिता के निधन के बाद परिवार के सामने कठिन परिस्थितियां उत्पन्न हो गई थीं। ऐसे समय में अनुकंपा नियुक्ति मिलने से उन्हें परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के लिए संबल मिला है। उन्होंने इस अवसर के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

कलेक्टर रेना जमील ने उन्हें अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने तथा आम नागरिकों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहकर कार्य करने की अपेक्षा जताई। उन्होंने शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए भी प्रेरित किया। अनुकंपा नियुक्ति के माध्यम से पुनीत कुमार राजवाड़े को मिली यह जिम्मेदारी उनके लिए नई शुरुआत के साथ परिवार के प्रति दायित्वों के निर्वहन और समाज की सेवा का अवसर भी है।




Related News
thumb

कुन्नी ग्राम पंचायत में शैक्षणिक भ्रमण: विद्यार्थियों ने समझा पंचाय...

राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अम्बिकापुर के सोशल इनोवेशन एंड कम्युनिटी एंगेजमेंट सेल एवं मुहिम फाउंडेशन द्वारा जनपद पंचायत लखनपुर के...


thumb

सरगुजा में जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति का पुनर्गठन

छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार जिला सरगुजा में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के जाति प्रमाण पत्रों के स...


thumb

आईटीआई में राष्ट्रीय नवप्रवर्तन चुनौती को लेकर जागरूकता कार्यक्रम स...

कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा गुरुवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अम्बिकापुर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय इनोवेश...


thumb

राज्यस्तरीय एडवांस स्काउट मास्टर कैंप संपन्न, झांकी में जिले के 9 श...

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय एडवांस स्काउट मास्टर प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत राज्य प्रशिक्षण केंद्र झांकी...


thumb

सक्षम योजना से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम, कलेक्टर ने तीन महिलाओं क...

कलेक्टर रेना जमील ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ महिला कोष की सक्षम योजना के तहत ग्राम पंचायत समोली, जनपद पंचायत भैयाथान की तीन महिलाओं ...