सक्षम योजना से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम, कलेक्टर ने तीन महिलाओं को प्रदान किया 40-40 हजार रुपये का चेक

Posted On:- 2026-10-16




सूरजपुर (वीएनएस)। कलेक्टर रेना जमील ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ महिला कोष की सक्षम योजना के तहत ग्राम पंचायत समोली, जनपद पंचायत भैयाथान की तीन महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 40-40 हजार रुपये के चेक प्रदान किए। उन्होंने महिलाओं को आजीविका गतिविधियों के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने, अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बनने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभम बंसल उपस्थित रहे।

योजना से लाभान्वित सुमन, पति करण, किराना दुकान का संचालन करेंगी। वहीं बाबी, पति गुलाब चंद, बांस से बनी सामग्री का निर्माण करने के साथ ही उसकी खरीद-बिक्री करेंगी। इसी प्रकार राखी, पति अजेश्वर, सूपा, डलिया सहित बांस से निर्मित विभिन्न सामग्रियों के निर्माण एवं बिक्री के माध्यम से स्वरोजगार से जुड़ेंगी।

विदित है कि इससे पहले तीनों महिलाएं मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं। अब सक्षम योजना के तहत मिली ऋण सहायता से उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने और आय के नए साधन विकसित करने का अवसर मिलेगा। इन गतिविधियों से महिलाएं परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ अपनी पहचान भी स्थापित कर सकेंगी।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ महिला कोष की सक्षम योजना महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। योजना के माध्यम से महिलाओं को आजीविका गतिविधियों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सक्षम योजना से मिली ऋण सहायता इन महिलाओं के लिए स्वरोजगार की नई शुरुआत के साथ आर्थिक सशक्तिकरण और बेहतर आजीविका का आधार बनेगी।



Related News
thumb

कुन्नी ग्राम पंचायत में शैक्षणिक भ्रमण: विद्यार्थियों ने समझा पंचाय...

राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अम्बिकापुर के सोशल इनोवेशन एंड कम्युनिटी एंगेजमेंट सेल एवं मुहिम फाउंडेशन द्वारा जनपद पंचायत लखनपुर के...


thumb

सरगुजा में जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति का पुनर्गठन

छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार जिला सरगुजा में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के जाति प्रमाण पत्रों के स...


thumb

आईटीआई में राष्ट्रीय नवप्रवर्तन चुनौती को लेकर जागरूकता कार्यक्रम स...

कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा गुरुवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अम्बिकापुर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय इनोवेश...


thumb

राज्यस्तरीय एडवांस स्काउट मास्टर कैंप संपन्न, झांकी में जिले के 9 श...

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय एडवांस स्काउट मास्टर प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत राज्य प्रशिक्षण केंद्र झांकी...


thumb

कलेक्टर ने अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपकर आश्रित परिवार को दिया संबल

जिले के जनपद पंचायत भैयाथान अंतर्गत ग्राम अघिनापुर निवासी पुनीत कुमार राजवाड़े को उनके पिता स्व. चेयर लाल राजवाड़े के आकस्मिक निधन के पश्चात सचिव पद ...