राज्यस्तरीय एडवांस स्काउट मास्टर कैंप संपन्न, झांकी में जिले के 9 शिक्षकों/प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण

Posted On:- 2026-10-16




सूरजपुर (वीएनएस)। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय एडवांस स्काउट मास्टर प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत राज्य प्रशिक्षण केंद्र झांकी (अभनपुर) में महा शिविर ज्वाल एवं ग्रेट कैंप फायर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा के मुख्य आतिथ्य, शिविर संचालक डॉ. पूनम सिंह साहू की अध्यक्षता तथा राज्य सचिव अमित क्षत्रिय, एसओसी गाइड जलवती साहू एवं एसटीसी गाइड सरिता पांडेय के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ।

यह प्रशिक्षण शिविर 8 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेशभर से कुल 93 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। जिले में स्काउट गाइड की गतिविधियों को अधिक सुचारू बनाने के लिए कलेक्टर रेना जमील के निर्देशन में एवं जिला शिक्षा अधिकारी तथा स्काउट कमिश्नर अशोक सिन्हा के मार्गदर्शन में सूरजपुर जिले के 9 प्रतिभागियों ने भी एडवांस स्काउट मास्टर प्रशिक्षण में भाग लेकर विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि इंदरजीत सिंह खालसा ने स्काउटिंग के मूल सिद्धांतों, सेवा, अनुशासन, नेतृत्व, सामाजिक सहभागिता एवं देशप्रेम की भावना को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में स्काउटिंग गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की अपील की। अतिथियों ने शिविर स्थल में प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार किए गए टेंट, गैजेट्स, लेआउट एवं स्वच्छता व्यवस्था सहित विभिन्न प्रायोगिक परियोजनाओं का निरीक्षण किया। प्रशिक्षणार्थियों ने मंकी ब्रिज, कमांडो ब्रिज, ट्रेसल एवं वॉच टावर जैसी स्काउटिंग संरचनाओं के निर्माण की विधि एवं उनके उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। एडवांस स्काउट मास्टर प्रशिक्षण बेसिक स्काउट मास्टर प्रशिक्षण के बाद किया जाता है।

शिविर के दौरान प्रतिभागियों ने छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए आदिवासी लोक नृत्य, भोजली, डंडा एवं देवार नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अतिथियों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। शिविर संचालक डॉ. पूनम सिंह साहू ने बताया कि प्रशिक्षण में 51 स्काउट मास्टर, 18 रोवर स्काउट लीडर, 6 कब मास्टर, 11 राज्य स्टाफ एवं 3 सर्विस रोवर, कुल 93 प्रतिभागियों ने भाग लिया। शिविर का समापन प्रमाण-पत्र वितरण के साथ हुआ।



Related News
thumb

कुन्नी ग्राम पंचायत में शैक्षणिक भ्रमण: विद्यार्थियों ने समझा पंचाय...

राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अम्बिकापुर के सोशल इनोवेशन एंड कम्युनिटी एंगेजमेंट सेल एवं मुहिम फाउंडेशन द्वारा जनपद पंचायत लखनपुर के...


thumb

सरगुजा में जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति का पुनर्गठन

छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार जिला सरगुजा में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के जाति प्रमाण पत्रों के स...


thumb

आईटीआई में राष्ट्रीय नवप्रवर्तन चुनौती को लेकर जागरूकता कार्यक्रम स...

कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा गुरुवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अम्बिकापुर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय इनोवेश...


thumb

सक्षम योजना से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम, कलेक्टर ने तीन महिलाओं क...

कलेक्टर रेना जमील ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ महिला कोष की सक्षम योजना के तहत ग्राम पंचायत समोली, जनपद पंचायत भैयाथान की तीन महिलाओं ...


thumb

कलेक्टर ने अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपकर आश्रित परिवार को दिया संबल

जिले के जनपद पंचायत भैयाथान अंतर्गत ग्राम अघिनापुर निवासी पुनीत कुमार राजवाड़े को उनके पिता स्व. चेयर लाल राजवाड़े के आकस्मिक निधन के पश्चात सचिव पद ...