आईटीआई में राष्ट्रीय नवप्रवर्तन चुनौती को लेकर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Posted On:- 2026-10-16




अम्बिकापुर (वीएनएस)। कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा गुरुवार को  औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अम्बिकापुर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज के उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में नवाचार में रूचि रखने वाले प्रतिभागियों को नवीन विचारों, रचनात्मक सोच तथा उद्यमशीलता की भावना को प्रेरित करना एवं उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना है। इस दौरान विद्यार्थियों को चैलेंज में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने तथा ऑनलाईन आवेदन हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही महाविद्यालय स्तर पर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा गया।

उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी), औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के अंतर्गत अनुदान छूट एवं रियायतों, स्टार्ट-अप एवं राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज की जानकारी जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के प्रबंधक अश्विनी शुक्ला एवं सहायक प्रबंधक सूर्योदय कुमार साहू  द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को विस्तार से जानकारी दी  गई। इस दौरान शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर से अजय मिश्रा, शब्बीर आलम, अशेष सिन्हा, जयसंत कुशवाहा, राजेश सोनी, गीता निर्मलकर उपस्थित थे। कार्यक्रम में कुल 200 के लगभग छात्र-छात्राएं एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकगण तथा अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।



Related News
thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 से रामकिशुन श्रीवास का पक्के मका...

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 शहरी क्षेत्रों में पात्र आवासहीन परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। ...


thumb

बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना से दीपिका साहू का पक्के घर का सपना हुआ ...

हाथकरघा विभाग द्वारा संचालित बुनकर आवास सह वर्क शेड योजना बुनकर परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने तथा उनके पारंपरिक व्यवसाय को प्रोत्साहित करन...


thumb

डीएमएफ मद से ग्राम ढारा में पदयात्री मार्ग पर पक्का शेड के निर्माण ...

डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम ढारा में नवरात्र पर्व के दौरान माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान मे...


thumb

ग्राम देवकट्टा में बने पक्के शेड : पदयात्रियों को कड़ी धूप और बारिश...

नवरात्र पर्व पर माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम देवक...


thumb

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजनांदगांव में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बालिका...


thumb

ग्राम ढोडिया में कृषि सूचना केन्द्र का हुआ शुभारंभ

पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र सुरगी राजनांदगांव के बीएससी कृषि चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा राजनांदगांव विक...