रायपुर(वीएनएस)।शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में जशपुर जिले में महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिले में लंबे समय से लंबित वेतन निर्धारण एवं पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए आयोजित विशेष जिला स्तरीय शिविर में कुल 81 प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया गया। इनमें वेतन निर्धारण के 69 और पेंशन से संबंधित 12 प्रकरण शामिल हैं। इस पहल से सेवानिवृत्त हो चुके तथा सेवानिवृत्ति के करीब पहुंच चुके शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है।
कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, कोष, लेखा एवं पेंशन, अम्बिकापुर संभाग सरगुजा के निर्देशानुसार 14 अक्टूबर को कलेक्टोरेट जशपुर के सभाकक्ष में विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिले के विभिन्न विभागों के आहरण एवं संवितरण अधिकारियों ने अपने कार्यालयों से संबंधित लंबित वेतन निर्धारण एवं पेंशन प्रकरण प्रस्तुत किए। संभागीय अधिकारियों द्वारा इन प्रकरणों की दस्तावेजों सहित गहन जांच कर आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करते हुए मौके पर ही निराकरण किया गया।
’लंबित प्रकरणों के समाधान से कर्मचारियों को मिली राहत’
जिला कोषालय अधिकारी श्री चन्द्रकांत ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य शासकीय कर्मचारियों के वेतन निर्धारण एवं पेंशन संबंधी लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना था। विशेष रूप से ऐसे कर्मचारी, जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं अथवा निकट भविष्य में सेवानिवृत्त होने वाले हैं, उनके लिए यह शिविर उपयोगी साबित हुआ। एक ही स्थान पर संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में प्रकरणों की जांच और निराकरण होने से विभागीय प्रक्रियाओं में तेजी आई तथा कर्मचारियों को अनावश्यक कार्यालयीन चक्कर लगाने से राहत मिली।
शिविर के सफल संचालन में संभागीय कार्यालय से उप संचालक श्री अनिल कुमार बारी, सहायक संचालक श्री प्रताप टोप्पो सहित श्री संजय कुमार धीवर, श्री गुलाम दस्तगीर, श्री मंगेश कुमार सोनी, श्री जयसिंह सांडिल्य, श्री सुरेश कुमार पैकरा एवं श्री सोमारू राम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर जिला कोषालय जशपुर के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए आयोजित इस शिविर से कर्मचारियों के सेवा संबंधी मामलों के समाधान में तेजी आई है। साथ ही, विभागीय समन्वय के माध्यम से कर्मचारियों एवं पेंशनरों की समस्याओं का एक ही स्थान पर समाधान करने की व्यवस्था को भी मजबूती मिली है।
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शासकीय उच्च...
एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद अनंतिम सूची जारी कर दी गई है।
गरियाबंद जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली लेटरल एंट्री चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंति...
लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया।
छत्तीसगढ़ के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के प्रयासों के बीच गौरेला-पेंड्रा...
छत्तीसगढ़ में खनिज संपदा के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए की जा रही कार्रवाई के तहत बेमेतरा जिले में खनिज विभाग ने रेत का अवैध प...