रायपुर(वीएनएस)।अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ेड़ोगर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रेनू प्रकाश के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरी बालिकाओं को उनके अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में कुल 128 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
बाल अधिकारों और सुरक्षा संबंधी कानूनों की दी जानकारी
कार्यक्रम के दौरान किशोरी बालिकाओं को बाल अधिकार, बाल विवाह प्रतिषेध, लैंगिक समानता और बालिका शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा बालिकाओं के संरक्षण से संबंधित कानूनों के प्रति जागरूक किया गया।बालिकाओं को बताया गया कि प्रत्येक बालिका को शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और समान अवसर प्राप्त करने का अधिकार है। किसी भी प्रकार की हिंसा, शोषण, भेदभाव या उत्पीड़न की स्थिति में चुप रहने के बजाय उचित माध्यम से सहायता प्राप्त करनी चाहिए।
आत्मविश्वास के साथ भविष्य के निर्णय लेने के लिए किया प्रेरित
कार्यक्रम में छात्राओं को अपनी समस्याएं खुलकर साझा करने, आत्मविश्वास के साथ निर्णय लेने और अपने भविष्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्हें शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने तथा जीवन में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर छात्राओं के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी बालिका को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बालिकाओं को समान अवसर, सुरक्षित वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराकर ही सशक्त, जागरूक और समतामूलक समाज का निर्माण किया जा सकता है।कार्यक्रम में जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र की जिला मिशन समन्वयक श्रीमती रीना सिंह, जेंडर विशेषज्ञ सुश्री माधुरी उसेंडी, विद्यालय के प्राचार्य श्री श्यामलाल श्रीमाली, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा किशोरी बालिकाएं उपस्थित रहीं।
दशहरा पर्व के सुव्यवस्थित एवं गरिमामय आयोजन को लेकर संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर रेना जमील की उपस्थिति में सेवा समिति की बैठक आयोजि...
महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता महिलाओं को अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने के साथ भविष्य के लिए बचत करने का भी अवसर दे रही है।
जिला अस्पताल सूरजपुर में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के समन्वित प्रयास से 73 वर्षीय महिला की जटिल कूल्हे की सर्जरी सफलतापूर्वक की गई...
जिला प्रशासन की पहल से जिले की सभी प्राथमिक शालाओं में संचालित शैक्षिक नवाचार ‘शब्दबीज’ के प्रभावी क्रियान्वयन और विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर मे...
कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को सशक्त बनाने तथा उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों एवं आजीविका के नए अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से राष्ट्रीय महिला...
छत्तीसगढ़ शासन की बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है। योजना के माध्यम से म...