प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी से हर्षद पटेल के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह

Posted On:- 2026-10-18




राजनांदगांव (वीएनएस)। सिर पर पक्की छत और परिवार के लिए सुरक्षित आशियाना हर व्यक्ति का सपना होता है। आर्थिक परिस्थितियों के कारण कई परिवारों के लिए यह सपना वर्षों तक अधूरा रह जाता है। नगर पंचायत छुरिया के वार्ड क्रमांक 03 राजीव गांधी वार्ड निवासी हर्षद पटेल के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी खुशियों की नई सौगात लेकर आई है। 

योजना के अंतर्गत उनका पक्का आवास बनकर तैयार हो गया है। कभी कच्चे मकान की परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाला उनका परिवार आज अपने पक्के मकान में खुशी और सुकून के साथ रह रहा है। हर्षद पटेल ने बताया कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में निवास करता था। कच्चे मकान के कारण उन्हें अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। विशेषकर बारिश के दिनों में परिवार की चिंता बढ़ जाती थी। पक्का मकान बनाने की इच्छा तो थी, लेकिन आर्थिक परिस्थितियों के कारण यह सपना पूरा नहीं हो पा रहा था। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के माध्यम से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया और वर्षों से संजोया पक्के घर का सपना साकार हो गया।

हर्षद पटेल ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि अब उनका पूरा परिवार पक्के मकान में सुरक्षित और सुकून भरा जीवन व्यतीत कर रहा है। कच्चे मकान की परेशानियां अब बीते दिनों की बात हो गई हैं। अपने घर की पक्की छत के नीचे परिवार के चेहरों पर आई मुस्कान उनके लिए सबसे बड़ी खुशी है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी ने उनके परिवार को न केवल सुरक्षित आवास उपलब्ध कराया है, बल्कि सम्मान और आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने का नया आधार भी दिया है।



Related News
thumb

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से लछनदई को मिला आर्थिक संबल, शिशु के...

शासन द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं माताओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने और मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मातृ...


thumb

‘गन्ना के समर्थन मूल्य में वृद्धि से मनोहर लाल सिन्हा के जीवन में आ...

शासन द्वारा कृषि और कृषकों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे ऐतिहासिक निर्णयों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।


thumb

’जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 30 को’

कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 का आयोजन 30 अक्टूबर को सुबह 10 ...


thumb

बकरियों की स्वास्थ्य रक्षा के लिए चलाया जा रहा है सघन पीपीआर टीकाकर...

बकरी को गरीब की गाय कहा जाता है। नारायणपुर जिला के ग्रामीण परिवेश में बकरीपालन सदैव ही पशुपालकों के आर्थिक सामाजिक विकास की धुरी रहा है।


thumb

ट्राइसाइकिल मिलने से हीरे सिंह निषाद के लिए आवागमन हुआ आसान, दिव्या...

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन को सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज कांकेर के ...


thumb

दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित, ट्राइसाइकिल व व्हीलचेय...

भगवान महावीर दिव्यांग सहायता समिति, जयपुर एवं जिला प्रशासन उत्तर बस्तर कांकेर के संयुक्त सहयोग से आज जिला मुख्यालय कांकेर के मिनी स्टेडियम परिसर मे...