राजनांदगांव (वीएनएस)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए आर्थिक संबल बन रही है। योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रूपए की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जा रही है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम झूराडबरी निवासी किसान परमानंद साहू भी इस योजना का लाभ लेकर अपनी खेती-किसानी की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं।
परमानंद साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत उन्हें नियमित रूप से डीबीटी के माध्यम से प्रतिवर्ष 6 हजार रूपए की सहायता राशि प्राप्त हो रही है। प्रत्येक किस्त में मिलने वाली 2 हजार रूपए की राशि का उपयोग वे खाद-बीज खरीदने तथा खेती-किसानी से जुड़े अन्य आवश्यक खर्चों के लिए करते हैं। इससे उन्हें कृषि कार्यों के लिए आर्थिक मदद मिल रही है और खेती की जरूरतों को पूरा करने में सहूलियत हो रही है। साहू ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए उपयोगी साबित हो रही है। समय-समय पर मिलने वाली सहायता राशि से खेती-किसानी के छोटे-छोटे खर्चों को पूरा करने में मदद मिलती है। उन्होंने किसान हितैषी योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
शासन द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं माताओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने और मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मातृ...
शासन द्वारा कृषि और कृषकों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे ऐतिहासिक निर्णयों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 का आयोजन 30 अक्टूबर को सुबह 10 ...
बकरी को गरीब की गाय कहा जाता है। नारायणपुर जिला के ग्रामीण परिवेश में बकरीपालन सदैव ही पशुपालकों के आर्थिक सामाजिक विकास की धुरी रहा है।
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन को सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज कांकेर के ...
भगवान महावीर दिव्यांग सहायता समिति, जयपुर एवं जिला प्रशासन उत्तर बस्तर कांकेर के संयुक्त सहयोग से आज जिला मुख्यालय कांकेर के मिनी स्टेडियम परिसर मे...