प्रधानमंत्री आवास योजना से महेश टेम्बुलकर के पक्के घर का सपना हुआ साकार

Posted On:- 2026-10-18




कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति

राजनांदगांव (वीएनएस)। हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना एक पक्का मकान हो, जहां वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सुकून भरा जीवन व्यतीत कर सके। आर्थिक परिस्थितियों के कारण कई परिवारों के लिए यह सपना पूरा करना आसान नहीं होता। ऐसे ही छुरिया नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 6 निवासी महेश टेम्बुलकर के पक्के मकान का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ है। कभी कच्चे मकान में अनेक परेशानियों का सामना करने वाला उनका परिवार आज अपने पक्के आवास में खुशी और सुकून के साथ जीवन व्यतीत कर रहा है।

महेश टेम्बुलकर ने बताया कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में निवास करता था। कच्चे मकान के कारण परिवार को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता था। विशेषकर बारिश के दिनों में मकान की चिंता बनी रहती थी। सीमित संसाधनों के बीच पक्का मकान बनवाना उनके लिए एक बड़ी चुनौती थी। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी ने उनकी वर्षों पुरानी चिंता दूर कर दी। योजना के अंतर्गत उनका पक्का आवास बनकर तैयार हो गया है। अब परिवार को कच्चे मकान की परेशानियों से मुक्ति मिल गई है। टेम्बुलकर ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि अपने पक्के मकान में परिवार के साथ रहना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। अब परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित और बेहतर वातावरण में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। पक्के आवास ने उनके परिवार को न केवल सुरक्षित आशियाना दिया है, बल्कि जीवन में खुशियां, सुकून और आत्मसम्मान भी बढ़ाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना उनके परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनी है।



Related News
thumb

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से लछनदई को मिला आर्थिक संबल, शिशु के...

शासन द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं माताओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने और मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मातृ...


thumb

‘गन्ना के समर्थन मूल्य में वृद्धि से मनोहर लाल सिन्हा के जीवन में आ...

शासन द्वारा कृषि और कृषकों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे ऐतिहासिक निर्णयों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।


thumb

’जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 30 को’

कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 का आयोजन 30 अक्टूबर को सुबह 10 ...


thumb

बकरियों की स्वास्थ्य रक्षा के लिए चलाया जा रहा है सघन पीपीआर टीकाकर...

बकरी को गरीब की गाय कहा जाता है। नारायणपुर जिला के ग्रामीण परिवेश में बकरीपालन सदैव ही पशुपालकों के आर्थिक सामाजिक विकास की धुरी रहा है।


thumb

ट्राइसाइकिल मिलने से हीरे सिंह निषाद के लिए आवागमन हुआ आसान, दिव्या...

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन को सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज कांकेर के ...


thumb

दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित, ट्राइसाइकिल व व्हीलचेय...

भगवान महावीर दिव्यांग सहायता समिति, जयपुर एवं जिला प्रशासन उत्तर बस्तर कांकेर के संयुक्त सहयोग से आज जिला मुख्यालय कांकेर के मिनी स्टेडियम परिसर मे...