स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण से शशि बाई के घर में बना शौचालय

Posted On:- 2026-10-18




राजनांदगांव (वीएनएस)। स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार को स्वच्छ एवं सुरक्षित शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। योजना के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को घर में शौचालय निर्माण के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। इससे स्वच्छता को बढ़ावा मिलने के साथ ही ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। 

डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम बनहरदी निवासी शशि बाई साहू के घर में पहले शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। इसके कारण परिवार को शौच के लिए दूसरे स्थानों पर निर्भर रहना पड़ता था। इससे असुविधा का सामना करना पड़ता था। स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण अंतर्गत उनके घर में नवीन शौचालय निर्माण की स्वीकृति मिली। योजना के तहत शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गई।

शौचालय निर्माण से अब शशि बाई साहू और उनके परिवार को घर पर ही स्वच्छ एवं सुरक्षित शौचालय की सुविधा उपलब्ध हो रही है। इससे परिवार की दैनिक दिनचर्या आसान होने के साथ ही स्वच्छता, सुविधा और गरिमा को भी बढ़ावा मिला है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पहले उनके घर में शौचालय नहीं होने के कारण काफी परेशानी होती थी। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के माध्यम से शौचालय निर्माण की सुविधा मिली है। शशि बाई साहू ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत शौचालय निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया है।



Related News
thumb

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से लछनदई को मिला आर्थिक संबल, शिशु के...

शासन द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं माताओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने और मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मातृ...


thumb

‘गन्ना के समर्थन मूल्य में वृद्धि से मनोहर लाल सिन्हा के जीवन में आ...

शासन द्वारा कृषि और कृषकों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे ऐतिहासिक निर्णयों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।


thumb

’जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 30 को’

कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 का आयोजन 30 अक्टूबर को सुबह 10 ...


thumb

बकरियों की स्वास्थ्य रक्षा के लिए चलाया जा रहा है सघन पीपीआर टीकाकर...

बकरी को गरीब की गाय कहा जाता है। नारायणपुर जिला के ग्रामीण परिवेश में बकरीपालन सदैव ही पशुपालकों के आर्थिक सामाजिक विकास की धुरी रहा है।


thumb

ट्राइसाइकिल मिलने से हीरे सिंह निषाद के लिए आवागमन हुआ आसान, दिव्या...

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन को सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज कांकेर के ...


thumb

दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित, ट्राइसाइकिल व व्हीलचेय...

भगवान महावीर दिव्यांग सहायता समिति, जयपुर एवं जिला प्रशासन उत्तर बस्तर कांकेर के संयुक्त सहयोग से आज जिला मुख्यालय कांकेर के मिनी स्टेडियम परिसर मे...