राजनांदगांव (वीएनएस)। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्यम से युवाओं को उनकी रूचि और रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार के अवसर हासिल कर रहे है। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत राजनांदगांव शहर के पेण्ड्री निवासी पंकज कुमार साहू ने कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार का अवसर हासिल किया है।
पंकज कुमार साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत लाइवलीहुड कॉलेज राजनांदगांव से सोलर पैनल इंस्टॉलर का प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान सौर ऊर्जा से संबंधित तकनीकी कार्यों का ज्ञान और आवश्यक कौशल हासिल किया। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें बेंगलुरू स्थित निजी कंपनी में रोजगार प्राप्त हुआ है। उन्हें वर्तमान में 22 हजार रूपए प्रतिमाह वेतन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने का अवसर मिला है। कौशल प्रशिक्षण ने उनके लिए रोजगार की राह आसान की है। उन्होंने कहा कि अन्य युवाओं भी कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने हुनर को रोजगार में बदल सकते हैं।
पंकज कुमार साहू ने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत सोलर पैनल इंस्टॉलर का प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार मिलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के माध्यम से युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार से जोड़ा जा रहा है। यह योजना युवाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने तथा आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
शासन द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं माताओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने और मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मातृ...
शासन द्वारा कृषि और कृषकों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे ऐतिहासिक निर्णयों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 का आयोजन 30 अक्टूबर को सुबह 10 ...
बकरी को गरीब की गाय कहा जाता है। नारायणपुर जिला के ग्रामीण परिवेश में बकरीपालन सदैव ही पशुपालकों के आर्थिक सामाजिक विकास की धुरी रहा है।
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन को सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज कांकेर के ...
भगवान महावीर दिव्यांग सहायता समिति, जयपुर एवं जिला प्रशासन उत्तर बस्तर कांकेर के संयुक्त सहयोग से आज जिला मुख्यालय कांकेर के मिनी स्टेडियम परिसर मे...