तुर्की और कनाडा के बीच रणनीतिक साझेदारी पर बनी सहमत‍ि

Posted On:- 2026-10-23




कनाडा (वीएनएस)। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने तुर्की की पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन से भेंट की। इस दौरान ऊर्जा, व्यापार, परिवहन और रक्षा उद्योग समेत कई क्षेत्रों पर चर्चा हुई। राष्‍ट्रपत‍ि एर्दोगन ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्‍ट करके मुलाकात की जानकारी साझा की। एर्दोगन ने पोस्‍ट में ल‍िखा, मेरे प्रिय मित्र, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की ऐतिहासिक महत्व की यात्रा के अवसर पर तुर्की में उनकी मेजबानी करके मुझे बेहद खुशी हुई।

राष्‍ट्रपत‍ि एर्दोगन ने बताया क‍ि पीएम कार्नी की महत्वपूर्ण यात्रा में हमने तुर्की और कनाडा के संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया। इस रणनीतिक साझेदारी के तहत हम आने वाले समय में ऊर्जा, व्यापार, परिवहन और रक्षा उद्योग जैसे कई क्षेत्रों में नई परियोजनाएं शुरू करना चाहते हैं। साथ ही हमने व्यापार और निवेश बढ़ाने के लिए इस वर्ष के अंत से पहले फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बातचीत शुरू करने का भी निर्णय लिया है।

एर्दोगन ने कहा, हमारा लक्ष्य है कि वर्तमान में लगभग तीन अरब डॉलर के आसपास रहने वाले द्विपक्षीय व्यापार को पहले पांच अरब डॉलर और उसके बाद 10 अरब डॉलर तक पहुंचाया जाए। उन्‍होंने कहा क‍ि आज हमने तीसरे देशों में संयुक्त निवेश के अवसरों पर भी चर्चा की। हमारा मानना है कि अफ्रीका से लेकर लैटिन अमेरिका, मध्य एशिया से लेकर सुदूर पूर्व तक के व्यापक क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग की बड़ी संभावनाएं हैं।



Related News
thumb

सऊदी के किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमला, 1 भारतीय समेत 2 की मौत

सऊदी अरब में बुधवार देर रात किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए भीषण हमले में दो लोगों की मौत हो गई है। इनमें से एक भारतीय नागरिक है, वहीं आठ घायलों...


thumb

जापान 20 अक्टूबर को लॉन्च करेगा अंतरिक्ष यान

जापान की अंतरिक्ष एजेंसी 20 अक्टूबर 2026 को एक अंतरिक्ष यान लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।


thumb

डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस सचिव केटी जकारिया को हटाया

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी प्रेस सचिव केटी जकारिया को पद से हटा दिया है। उन्हें बीते हफ्ते ही व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव नियुक्त किया गया था।


thumb

रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को टैरिफ से राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल खरीदने वाले देशों को निशाना बनाने वाले एक नए कानून के तहत दंडात्मक शुल्क (टैरिफ) लागू कर दिया है।


thumb

अमेरिका के प्राइमरी स्कूल में गोलीबारी, तीन मासूम बच्चों और एक टीचर...

अमेरिका के ओरेगन राज्य में गुरुवार को एक प्राइमरी स्कूल में हुई गोलीबारी की दिल दहला देने वाली घटना में चार लोगों की मौत हो गई।