कोरबा (वीएनएस)। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के कार्यों के लिए चार्ज अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण 26 से 29 अक्टूबर तक दो बैचों में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार, कोरबा में सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा।
पहले बैच का प्रशिक्षण 26 और 27 अक्टूबर को होगा। इसमें जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी, जनगणना लिपिक तथा ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक चार्ज से एक तकनीकी सहायक शामिल होंगे।
दूसरे बैच का प्रशिक्षण 28 और 29 अक्टूबर को निर्धारित है। इसमें नगर पालिक निगम कोरबा के नगर जनगणना अधिकारी, जोन कमिश्नर एवं चार्ज अधिकारी, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं चार्ज अधिकारी, अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी तथा नगरीय क्षेत्र के प्रत्येक चार्ज से एक जनगणना लिपिक और तकनीकी सहायक भाग लेंगे।
कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जारी निर्देश के अनुसार सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को निर्धारित तिथि और समय पर प्रशिक्षण में उपस्थित होने कहा गया है।
वन अधिकार अधिनियम, 2006 एवं पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम (पेसा) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला मुख्यालय नारायणपुर में ...
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (ब्डभ्व्) के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्वच्छता को बढ़ावा देने...
छत्तीसगढ़ की हॉकी अब रायपुर के मैदान से निकलकर दुनिया तक पहुंच रही है। राज्य में हॉकी को बढ़ावा देने खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित छत्तीस...
ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में नारायणपुर जिले में संचालित शासकीय रेशम...
नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर नम्रता जैन, नगर पालिका अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल , नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश ...
एक शब्द प्रतिदिन, ज्ञान का वृक्ष जीवन भर की भावना के साथ जिले की प्राथमिक शालाओं में संचालित शैक्षणिक नवाचार शब्दबीज को जिला प्रशासन ने एक नई दिशा ...