सीएम कैम्प कार्यालय बगिया की पहल से स्व. मनसुखनी बाई के परिवार को मिला 4 लाख रुपये का मुआवजा

Posted On:- 2026-10-23




मुआवजा राशि मिलने से परिवार को मिला आर्थिक संबल, परिजनों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

जशपुरनगर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से फरसाबहार तहसील के ग्राम बारो निवासी रामसाय पैंकरा के परिवार को बड़ी राहत मिली है। उनकी पुत्री स्वर्गीय मनसुखनी बाई की मृत्यु के बाद लंबित मुआवजा प्रकरण में परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। लंबे समय से मुआवजे की प्रतीक्षा कर रहे परिवार के लिए यह राशि आर्थिक संबल बनी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में कार्यरत मनसुखनी बाई आंगनबाड़ी केंद्र में खाना बनाने के दौरान आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गई थीं। उपचार के दौरान 24 जनवरी 2024 को उनका निधन हो गया था। इस दुखद घटना के बाद स्वर्गीय मनसुखनी बाई के पिता रामसाय पैंकरा ने सीएम कैम्प कार्यालय बगिया पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम लिखित आवेदन सौंपा और अपनी समस्या से अवगत कराते हुए सहायता की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री की पहल पर संबंधित विभाग के माध्यम से आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। इसके बाद रामसाय पैंकरा के परिवार को 4 लाख रुपये की मुआवजा राशि प्राप्त हुई। मुआवजा राशि मिलने से परिवार को आर्थिक राहत मिली है। कठिन समय में सहायता मिलने पर परिजनों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

सीएम कैम्प कार्यालय बगिया बना जरूरतमंदों के लिए आशा का केंद्र

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सीएम कैंप कार्यालय बगिया में अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर पहुंच रहे आम नागरिकों के आवेदनों पर संबंधित विभागों के माध्यम से कार्रवाई की जा रही है। कार्यालय की पहल से जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के निराकरण और उन्हें राहत दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। रामसाय पैंकरा के परिवार को मुआवजा मिलना इस बात का उदाहरण है कि संवेदनशील पहल और संबंधित विभागों के समन्वय से जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाई जा सकती है। सीएम कैंप कार्यालय बगिया के माध्यम से मिल रही सहायता से आम नागरिकों में अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद मजबूत हो रही है।



Related News
thumb

वन अधिकारों और पेसा कानून के बेहतर क्रियान्वयन के लिए ज़िला स्तरीय ...

वन अधिकार अधिनियम, 2006 एवं पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम (पेसा) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला मुख्यालय नारायणपुर में ...


thumb

डीपीएम ने मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण व स्वच्छता व्यवस्था को...

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (ब्डभ्व्) के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्वच्छता को बढ़ावा देने...


thumb

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को मिला वैश्विक मंच, जियोहॉटस्टार पर दुनिया देख ...

छत्तीसगढ़ की हॉकी अब रायपुर के मैदान से निकलकर दुनिया तक पहुंच रही है। राज्य में हॉकी को बढ़ावा देने खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित छत्तीस...


thumb

रेशम केंद्र नारायणपुर में मल्बरी ककून उत्पादन से महिला स्व-सहायता स...

ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में नारायणपुर जिले में संचालित शासकीय रेशम...


thumb

कलेक्टर, नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षदों ने किया शहर के विभिन्न स्थ...

नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर नम्रता जैन, नगर पालिका अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल , नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश ...


thumb

49 हजार बच्चों ने एक साथ सीखा सतर्क, सूरजपुर में शिक्षा का अनूठा प्...

एक शब्द प्रतिदिन, ज्ञान का वृक्ष जीवन भर की भावना के साथ जिले की प्राथमिक शालाओं में संचालित शैक्षणिक नवाचार शब्दबीज को जिला प्रशासन ने एक नई दिशा ...