आयुक्त तारण प्रकाश सिन्हा ने किया जिले में VB-G RAM G कार्यों का निरीक्षण

Posted On:- 2026-10-26




बेमेतरा (वीएनएस)।  महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) एवं विकसित भारत-जी राम जी (VB-G RAM G) योजना के आयुक्त एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के संचालक  तारन प्रकाश सिन्हा ने आज जिला बेमेतरा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में VB-G RAM G योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों का सघन निरीक्षण किया गया। उन्होंने योजना को ग्रामीण रोजगार की दिशा में एक महत्वपूर्ण योजना बताते हुए अनिवार्य रूप से रोजगार का सृजन करने और ग्रामीण जनों को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जल संरक्षण कार्यों का निरीक्षण :-

धार-अपार अभियान के तहत नदी किनारे चल रहे जल संरक्षण एवं ट्रेंच निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। कार्य स्थल पर उपस्थित 138 श्रमिकों को योजना की जानकारी दी गई एवं समय पर मजदूरी भुगतान के संबंध में अवगत कराया गया। आयुक्त  सिंहा ने  NMMS ऐप के माध्यम से श्रमिकों की उपस्थिति स्वयं दर्ज की गई।

अधोसंरचना कार्यों का निरीक्षण :-

आयुक्त  सिंहा ने ग्राम पंचायत ताला में आंगनवाड़ी भवन निर्माण तथा ग्राम पंचायत चारभाठा में स्कूल शौचालय निर्माण कार्य का निरीक्षण कर अधोसंरचना के कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

 चौपाल के माध्यम से संवाद :-

ग्राम पंचायत बाबामोहतरा में चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों, SHG दीदियों एवं श्रमिकों से आजीविका संवर्धन से संबंधित कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई।

वृक्षारोपण कार्य का अवलोकन :-

ग्राम पंचायत *जेवरा (एन)* में 26 एकड़ में कराए गए फलदार वृक्षारोपण कार्य का अवलोकन कर ग्राम पंचायत के कार्य की सराहना की गई तथा इसी प्रकार के अन्य कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।

 पोस्ट मानसून जलदूत ऐप का शुभारंभ :-

 25 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहे पोस्ट मानसून जलदूत ऐप*

 के माध्यम से कुओं के जल स्तर मापन कार्य का शुभारंभ किया गया। आयुक्त  सिंहा द्वारा ग्राम पंचायत कठिया में एक कुएं का जल स्तर स्वयं रीडिंग लेकर ऐप में अपलोड किया गया।

समीक्षा बैठक :-

क्षेत्रीय निरीक्षण के उपरांत आयुक्त  सिंहा ने सर्किट हाउस बेमेतरा में जिला पंचायत एवं समस्त जनपद पंचायतों के संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली गई। उन्होंने अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराने तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान राज्य टीम, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती प्रेमलता पद्माकर, कार्यपालन अभियंता (आरईएस), एपीओ G RAM G, जनपद सीईओ, एसडीओ, पीओ एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिव्या पुरी को स्नेहभरा पत्र, छात्रा ...

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर छात्रा दिव्या पुरी को पत्र लिखकर उन्हें राज्य स्थापना दिवस की उनको और...


thumb

जिला रोजगार कार्यालय बालोद में 13 नवंबर को रोजगार मेले का आयोजन

बालोद जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बालोद के तत्वावधान में निजी क्षेत्र में रोजगार के सुअवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 13 नवंबर को...


thumb

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन प्रवेश पर...

पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली में शैक्षणिक सत्र के तहत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर ...



thumb

जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राओं ने लहर...

जनजातीय गौरव सप्ताह के उपलक्ष्य में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के निर्देशानुसार बस्तर जिले में जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा ...


thumb

धान का अवैध परिवहन रोकने तीन पालियों में ड्यूटी लगाने का आदेश जारी

।राज्य शासन के निर्देशानुसार बस्तर जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का अभियान 15 नवम्बर से 15 जनवरी 2027 तक सं...