बेमेतरा (वीएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 की स्थिति में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर आज जिला कार्यालय में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की गई।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी गई जानकारी मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण 02.11.2026 तक किया जाएगा। एकीकृत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 12.11.2026 को किया जाएगा। इसी प्रकार दावा-आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 12.11.2026 से 11.12.2026 तक, दावा-आपत्तियों का निराकरण 28.12.2026 तक एवं मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी 2027 को किया जाएगा। जिले के किसी भी मतदान केंद्र में मतदाता संख्या 1200 से अधिक नहीं होने के कारण नए मतदान केंद्र का प्रस्ताव नहीं है। SIR अभियान के तहत बीएलओ द्वारा घर-घर सर्वे कर ASD (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत) मतदाताओं का सत्यापन किया जा रहा है। स्कूल-कॉलेजों में ELC क्लब का गठन कर विशेष शिविर लगाए गए हैं।
वर्तमान मतदाता संख्या की संख्या (23.10.2026 की स्थिति में) - विधानसभा वार मतदाताओं की संख्या इस प्रकार है। साजा में 2,37,532 मतदाता, बेमेतरा 2,32,551 मतदाता एवं नवागढ़ (अ.जा.) में 2,59,806 मतदाता है। इस प्रकार जिले में कुल 7,29,889 मतदाता हैं।
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु चार अर्हता तिथियों 1 जनवरी 2027, 1 अप्रैल 2027, 1 जुलाई 2027 एवं 1 अक्टूबर 2027 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवा फार्म-6 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। मतदाता सूची http://ceochhattisgarh.nic.in एवं http://bemetara.gov.in पर उपलब्ध रहेगी। ऑनलाइन आवेदन http://voters.eci.gov.in या ECINET App पर किया जा सकता है। साथ ही हेल्पलाइन टोल फ्री नं. 1950 पर कॉल कर सकते है।
नगर पंचायत मारो आम निर्वाचन 2026 एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप-निर्वाचन
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा रिक्त 03 सरपंच एवं 14 पंच पदों के उप-निर्वाचन तथा नगर पंचायत मारो आम निर्वाचन 2026 हेतु मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 23 अक्टूवर 2026 को किया जाएगा। दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि: 30.10.2026 (दोप. 03 बजे तक) किया जाएगा। प्रारूप क-1 में ईआरओ को आवेदन: 11 नवम्बर 2026 तक किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 30 नवंबर को किया जाएगा। नगर पंचायत मारो की प्रारंभिक मतदाता की स्थिति - वार्ड की संख्या 15 है।
कुल मतदाता 4288 (पुरुष 2190, महिला 2098) है
जिन मतदाताओं का नाम विधानसभा सूची में नहीं है, उन्हें पहले विधानसभा सूची में नाम दर्ज कराना होगा, तभी नगर पंचायत सूची में नाम जोड़ा जा सकेगा।
कलेक्टर की अपील
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित नागरिकों से नाम जुड़वाने की अपील की है। ’’कोई भी मतदाता न छूटे’’ के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु सभी राजनीतिक दलों एवं नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर छात्रा दिव्या पुरी को पत्र लिखकर उन्हें राज्य स्थापना दिवस की उनको और...
बालोद जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बालोद के तत्वावधान में निजी क्षेत्र में रोजगार के सुअवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 13 नवंबर को...
पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली में शैक्षणिक सत्र के तहत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर ...
जनजातीय गौरव सप्ताह के उपलक्ष्य में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के निर्देशानुसार बस्तर जिले में जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा ...
।राज्य शासन के निर्देशानुसार बस्तर जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का अभियान 15 नवम्बर से 15 जनवरी 2027 तक सं...