बैगा समुदाय की 26 एकड़ जमीन पर कब्जे का आरोप, एसडीएम से कार्रवाई की मांग

Posted On:- 2026-10-28




कबीरधाम (वीएनएस)। जिले के पंडरिया विकासखंड के ग्राम चियाडांड में बैगा समुदाय की करीब 26.89 एकड़ कृषि भूमि पर कथित कब्जे और धान की फसल काटने का मामला सामने आया है। इस संबंध में आदिम जाति बैगा समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष ईतवारी राम मछिया ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), पंडरिया को आवेदन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।

खेत में धान काटने और धमकी देने का आरोप
शिकायत के अनुसार, ग्राम चियाडांड निवासी कामदार बैगा की कृषि भूमि पर कब्जे और फसल काटने का प्रयास किया जा रहा है। आवेदन में भूमि से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध होने का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया गया है कि 23 अक्टूबर 2026 को मोहन, मुन्ना और जोगी नामक व्यक्तियों ने खेत में धान काटा।

शिकायतकर्ता पक्ष ने विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकी देने का भी आरोप लगाया है। आवेदन में कहा गया है कि पुलिस को सूचना देने और समझाइश दिए जाने के बावजूद 24 अक्टूबर को संबंधित व्यक्ति दोबारा खेत में पहुंचे और धान काटने का प्रयास किया। समाज ने इन आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

बैगा समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी
प्रदेश अध्यक्ष ईतवारी राम मछिया ने कहा कि बैगा समुदाय की जमीन, सम्मान और अधिकारों की रक्षा समाज की प्राथमिकता है। उन्होंने प्रशासन से भूमि संबंधी दस्तावेजों और शिकायत में बताए गए तथ्यों की जांच कर समयबद्ध कार्रवाई करने की मांग की।

मछिया ने कहा कि बैगा समुदाय के किसी भी परिवार की जमीन पर कब्जा करने या उसे हड़पने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति होने पर पूरा बैगा समाज एकजुट होकर लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से आंदोलन करेगा।

प्रशासन से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग
बैगा समाज ने प्रशासन से मामले में उचित कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपील की है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान समाज प्रमुख बड्ड सड़िया, प्रदेश सलाहकार गौठु बरंगिया और जिला उपाध्यक्ष सेमलाल पड़िया सहित समाज के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिव्या पुरी को स्नेहभरा पत्र, छात्रा ...

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर छात्रा दिव्या पुरी को पत्र लिखकर उन्हें राज्य स्थापना दिवस की उनको और...


thumb

जिला रोजगार कार्यालय बालोद में 13 नवंबर को रोजगार मेले का आयोजन

बालोद जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बालोद के तत्वावधान में निजी क्षेत्र में रोजगार के सुअवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 13 नवंबर को...


thumb

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन प्रवेश पर...

पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली में शैक्षणिक सत्र के तहत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर ...



thumb

जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राओं ने लहर...

जनजातीय गौरव सप्ताह के उपलक्ष्य में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के निर्देशानुसार बस्तर जिले में जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा ...


thumb

धान का अवैध परिवहन रोकने तीन पालियों में ड्यूटी लगाने का आदेश जारी

।राज्य शासन के निर्देशानुसार बस्तर जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का अभियान 15 नवम्बर से 15 जनवरी 2027 तक सं...