दुर्ग (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाच आयोग द्वारा धमतरी जिले के अपर कलेक्टर इंदिरा देवहारी को दुर्ग जिले के नगरीय निकाय आम एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन-2026 के निर्वाचक नामावली तैयार/पुनरीक्षण कार्य हेतु प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रेक्षक नियुक्त होने के उपरांत विगत 27 अक्टूबर को प्रेक्षक इंदिरा देवहारी का दुर्ग आगमन हुआ। वे यहां पर दुर्ग के अंतर्गत नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों में चल रहे निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लिया।
उन्होंने इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) सिल्ली थॉमस, अपर कलेक्टर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। भ्रमण के दौरान नगर निगम रिसाली के वार्ड क्र. 01 तालपुरी के मतदान केन्द्र में तथा नगर निगम भिलाई के वार्ड क्र. 64-65 सेक्टर-10 के मतदान केन्द्र में उपस्थित प्राधिकृत अधिकारियों के द्वारा प्राप्त किये जा रहे दावा आपत्ति के आवेदन पत्रों का अवलोकन किया। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। प्रेक्षक इंदिरा देवहारी से निर्वाचक नामावली के संबंध में लोक निर्माण विभाग दुर्ग के सर्किट हाउस के कक्ष क्रमांक 08 में कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। उनका मोबाईल नंबर 62668-00039 है।
वैशाली नगर थाना क्षेत्र में महिला डॉक्टर के सूने मकान से करीब एक करोड़ रुपये की नकदी और कीमती आभूषण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का दुर्ग पुलिस...
दुर्ग जिले में आयोजित होने वाला राज्योत्सव का शासकीय कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन के चलते यह निर्णय लिया गया...
औद्योगिक नगरी भिलाई में एक बार फिर कंपनी परिसर में मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है।
जिला मुख्यालय में सामाजिक समरसता और रूढ़िवादिता को दूर करने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। कलेक्टर विश्वदीप द्वारा अंतरजातीय विवाह करने वाले ...
जिला मुख्यालय बीजापुर स्थित नक्सल पुनर्वास केंद्र में 21 अक्टूबर 2026 को आत्महत्या की घटना के संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बीजापुर द्वारा...
छत्तीसगढ़ शासन की डिजिटल जनसेवा पहल के तहत संचालित सेवा सेतु ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों के लिए शासकीय सेवाओं तक पहुंच को सरल और सुविधाजनक बनाने म...