जशपुरनगर (वीएनएस)। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के मार्गदर्शन में विगत दिवस 28 अक्टूबर 2026 को सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत जिले के तीन विद्यालयों में जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के पैरालीगल वॉलिंटियर्स के माध्यम से देव पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल जशपुर, सेंट जेवियर इंग्लिश मीडियम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शांति भवन जशपुर एवं स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम नवीन आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर में शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में देव पब्लिक स्कूल में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.) जनार्दन खरे एवं जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सरोजनी जनार्दन खरे, सेंट जेवियर स्कूल में व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी दिव्या गोयल तथा स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रशिक्षु न्यायाधीश अभिनव कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान बच्चों को पॉक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच, बाल अधिकार एवं संरक्षण, साइबर सुरक्षा तथा सुरक्षित बचपन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया।
वैशाली नगर थाना क्षेत्र में महिला डॉक्टर के सूने मकान से करीब एक करोड़ रुपये की नकदी और कीमती आभूषण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का दुर्ग पुलिस...
दुर्ग जिले में आयोजित होने वाला राज्योत्सव का शासकीय कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन के चलते यह निर्णय लिया गया...
औद्योगिक नगरी भिलाई में एक बार फिर कंपनी परिसर में मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है।
जिला मुख्यालय में सामाजिक समरसता और रूढ़िवादिता को दूर करने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। कलेक्टर विश्वदीप द्वारा अंतरजातीय विवाह करने वाले ...
जिला मुख्यालय बीजापुर स्थित नक्सल पुनर्वास केंद्र में 21 अक्टूबर 2026 को आत्महत्या की घटना के संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बीजापुर द्वारा...
छत्तीसगढ़ शासन की डिजिटल जनसेवा पहल के तहत संचालित सेवा सेतु ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों के लिए शासकीय सेवाओं तक पहुंच को सरल और सुविधाजनक बनाने म...