कलेक्टर ने प्रयास आवासीय विद्यालय के संचालन एवं शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की

Posted On:- 2026-11-01




राजनांदगांव (वीएनएस)। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रयास आवासीय विद्यालय के संचालन एवं शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने तथा नीट एवं जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों के अध्यापन एवं कोचिंग कार्य की समीक्षा की। 

उन्होंने विद्यार्थियों की नीट एवं जेईई की तैयारी के लिए प्रारंभिक स्तर से ही शैक्षणिक आधार मजबूत करने कहा, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकें। कलेक्टर ने शिक्षकों को पूरी जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ अध्यापन कार्य करते हुए विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप एजुकेशन हब में संचालित विद्यालय की कक्षाओं का विभाजन करने तथा आवश्यक स्टाफ रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्रीकांत कोराम, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, प्रयास आवासीय विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।



Related News
thumb

डॉक्टर के घर एक करोड़ की चोरी: 9 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

वैशाली नगर थाना क्षेत्र में महिला डॉक्टर के सूने मकान से करीब एक करोड़ रुपये की नकदी और कीमती आभूषण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का दुर्ग पुलिस...


thumb

विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन के बाद दुर्ग में राज्योत्सव कार्...

दुर्ग जिले में आयोजित होने वाला राज्योत्सव का शासकीय कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन के चलते यह निर्णय लिया गया...


thumb

लोडिंग के दौरान टूटा हाईटेंशन तार, करंट लगने से मजदूर की मौत

औद्योगिक नगरी भिलाई में एक बार फिर कंपनी परिसर में मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है।


thumb

अंतरजातीय विवाह करने वाले नवदंपतियों को कलेक्टर ने प्रशस्ति पत्र दे...

जिला मुख्यालय में सामाजिक समरसता और रूढ़िवादिता को दूर करने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। कलेक्टर विश्वदीप द्वारा अंतरजातीय विवाह करने वाले ...


thumb

पुनर्वास केंद्र में आत्महत्या की घटना की होगी दण्डाधिकारी जांच, जां...

जिला मुख्यालय बीजापुर स्थित नक्सल पुनर्वास केंद्र में 21 अक्टूबर 2026 को आत्महत्या की घटना के संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बीजापुर द्वारा...


thumb

सेवा सेतु से आसान हुई शासकीय सेवाओं की राह, गंगालूर के साहिल हेमला ...

छत्तीसगढ़ शासन की डिजिटल जनसेवा पहल के तहत संचालित सेवा सेतु ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों के लिए शासकीय सेवाओं तक पहुंच को सरल और सुविधाजनक बनाने म...