निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर ERO, AERO एवं मास्टर ट्रेनर्स का ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित

Posted On:- 2026-11-02




12 नवंबर को होगा मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन, 06 नवंबर तक BLO एवं BLO सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण पूर्ण करने के निर्देश

बेमेतरा (वीएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) कार्यक्रम के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए जिले के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AERO) एवं मास्टर ट्रेनर्स का ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 30 अक्टूबर 2026 को जिला कार्यालय बेमेतरा के दिशा सभाकक्ष में किया गया।

उल्लेखनीय है कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का प्रारंभिक प्रकाशन 12 नवंबर 2026 को किया जाना निर्धारित है। इस महत्वपूर्ण कार्य को व्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अधिकारियों एवं मास्टर ट्रेनर्स को पुनरीक्षण से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़, रायपुर कार्यालय के अधिकारियों द्वारा निर्वाचन आयोग की ओर से जारी पुनरीक्षण कार्यक्रम, संबंधित विधिक प्रावधानों, आईटी एप्लीकेशन, विभिन्न प्रकार के प्रपत्रों तथा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही मतदाता सूची का हेल्थ एनालिसिस, प्राप्त प्रपत्रों की सुपर चेकिंग, दावा-आपत्तियों के निराकरण तथा पुनरीक्षण कार्य के दौरान अपनाई जाने वाली आवश्यक प्रक्रियाओं एवं दिशा-निर्देशों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

जिला स्तर पर आयोजित प्रशिक्षण के पश्चात विधानसभा एवं तहसील स्तर पर मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से बूथ लेवल अधिकारियों (BLO), बीएलओ सुपरवाइजरों एवं अभिहित अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को 06 नवंबर 2026 तक प्रशिक्षण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आगामी पुनरीक्षण कार्यक्रम के सभी कार्य समय-सीमा में सुचारू रूप से संपन्न हो सकें।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी  प्रीतम सिंह चौहान सहित जिले के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित रहे।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिव्या पुरी को स्नेहभरा पत्र, छात्रा ...

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर छात्रा दिव्या पुरी को पत्र लिखकर उन्हें राज्य स्थापना दिवस की उनको और...


thumb

जिला रोजगार कार्यालय बालोद में 13 नवंबर को रोजगार मेले का आयोजन

बालोद जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बालोद के तत्वावधान में निजी क्षेत्र में रोजगार के सुअवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 13 नवंबर को...


thumb

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन प्रवेश पर...

पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली में शैक्षणिक सत्र के तहत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर ...



thumb

जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राओं ने लहर...

जनजातीय गौरव सप्ताह के उपलक्ष्य में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के निर्देशानुसार बस्तर जिले में जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा ...


thumb

धान का अवैध परिवहन रोकने तीन पालियों में ड्यूटी लगाने का आदेश जारी

।राज्य शासन के निर्देशानुसार बस्तर जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का अभियान 15 नवम्बर से 15 जनवरी 2027 तक सं...