राजनांदगांव (वीएनएस)। कलेक्टर व जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। सहायक आयुक्त आबकारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि आबकारी उपनिरीक्षक डोंगरगढ़ अनिल सिंह द्वारा मुखबीर की सूचना पर मड़ीयान से झिंझारी रोड के बीच सिल्वर स्कार्पियों गाड़ी नंबर सीजी 04 एचए 8987 का पीछा करने पर आरोपी गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया।
गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी के भीतर मध्यप्रदेश निर्मित शराब 5 पेटी रॉयल स्टैग, 20 पेटी बॉम्बे स्पेशल, 20 पेटी गोवा स्पिरिट कुल 45 पेटी 2250 नग पाव कुल जप्त मात्रा 405 बल्क लीटर शराब कुल अनुमानित कीमत 305000 रूपए एवं गाड़ी की अनुमानित मूल्य 50 हजार रूपए कुल जप्ती राशि 805000 रूपए आकी गई है। फरार आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2) 36 एवं 59 क तहत अपराध दर्ज किया गया था। मरोदा रिसाली जिला दुर्ग निवासी फरार आरोपी संजय लाल पारधी गिरफ्तार कर 13 दिवस के रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है। आबकारी विभाग द्वारा सभी वृत्त प्रभारियों को होटल-ढाबों की नियमित जांच और अवैध मदिरा विक्रय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोरबा जिले के रामपुर निवासी महतारी वंदन योजना की हितग्राही बहुरा कौशिक एवं उनकी बहू सविता कौशिक को ‘विष्णु की पाती’ ल...
छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह दिखा रही है।
केशकाल विकासखंड के ग्राम सुरडोंगर में आयोजित विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन समारोह उत्साह एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ...
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा भेजी गई विशेष श्विष्णु की पातीश् नगर पंचायत खोंगापानी निवासी दिव्यांग दीपक...
साहित्य केवल शब्दों का संयोजन नहीं, बल्कि समाज की संवेदनाओं, संस्कृति, विचारों और जीवन मूल्यों को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई के लिबरल आर्ट्स विभाग द्वारा दिनांक 2 एवं 3 नवंबर 2026 को चौथी स्नातकोत्तर शोध संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस वर्...