एमसीबी (वीएनएस)। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मक सोच एवं नवाचार की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी एमसीबी के मार्गदर्शन तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनेंद्रगढ़ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने हुनर, कल्पनाशीलता और वैज्ञानिक सोच का शानदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ विकासखंड शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार पांडे, सांख्यिकी अधिकारी अनिरुद्ध शुक्ला, एसएमडीसी अध्यक्ष आर.सी. राजवाड़े तथा संस्था के प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी बलराज पाल द्वारा किया गया।
प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार पांडे ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए वैज्ञानिक मॉडलों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना जागृत करना ही ऐसे आयोजनों का प्रमुख उद्देश्य है। जब बच्चे किताबी ज्ञान को प्रयोगों के माध्यम से व्यावहारिक रूप देते हैं, तब वास्तविक नवाचार की शुरुआत होती है। ऐसे प्रयास विद्यार्थियों की जिज्ञासा को नई दिशा देने के साथ उन्हें कुछ नया सोचने और सीखने के लिए प्रेरित करते हैं।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों में प्रतिभा और संभावनाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल उन्हें उचित मंच, मार्गदर्शन और अवसर उपलब्ध कराने की है। विज्ञान प्रदर्शनी जैसे आयोजन बच्चों में तार्किक सोच, अनुसंधान की प्रवृत्ति, रचनात्मकता और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यही विद्यार्थी आगे चलकर अपनी वैज्ञानिक सोच और नवाचार के माध्यम से देश के विकास में योगदान देंगे तथा विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार करेंगे। आयोजन में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) तथा छत्तीसगढ़ विज्ञान से जुड़े विभागीय सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, नए प्रयोग करने और विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने का सार्थक अवसर प्रदान करते हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोरबा जिले के रामपुर निवासी महतारी वंदन योजना की हितग्राही बहुरा कौशिक एवं उनकी बहू सविता कौशिक को ‘विष्णु की पाती’ ल...
छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह दिखा रही है।
केशकाल विकासखंड के ग्राम सुरडोंगर में आयोजित विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन समारोह उत्साह एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ...
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा भेजी गई विशेष श्विष्णु की पातीश् नगर पंचायत खोंगापानी निवासी दिव्यांग दीपक...
साहित्य केवल शब्दों का संयोजन नहीं, बल्कि समाज की संवेदनाओं, संस्कृति, विचारों और जीवन मूल्यों को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई के लिबरल आर्ट्स विभाग द्वारा दिनांक 2 एवं 3 नवंबर 2026 को चौथी स्नातकोत्तर शोध संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस वर्...