कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला गुणवत्ता आश्वासन समिति की बैठक आयोजित

Posted On:- 2026-11-11




परिवार नियोजन क्षतिपूर्ति योजना के प्रकरण की समीक्षा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन पर जोर

स्वास्थ्य संस्थाओं में सुरक्षित, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

खैरागढ़ (वीएनएस)। कलेक्टर  इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल की अध्यक्षता में जिला गुणवत्ता आश्वासन समिति (DQAC) की बैठक आयोजित की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार शुक्ल के निर्देशन तथा सिविल सर्जन डॉ. आशीष शर्मा की उपस्थिति में आयोजित बैठक में परिवार नियोजन सेवाओं एवं जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं में गुणवत्ता सुधार गतिविधियों की समीक्षा की गई।

बैठक में परिवार नियोजन क्षतिपूर्ति योजना (FPIS) के अंतर्गत परिवार नियोजन सेवा की असफलता से संबंधित एक प्रकरण पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। प्रकरण के तथ्यों, आवश्यक दस्तावेजों एवं निर्धारित प्रक्रियाओं का अवलोकन कर सुधारात्मक दिशा-निर्देश दिए गए। परिवार नियोजन सेवाओं में निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन, लाभार्थियों को उचित परामर्श, आवश्यक सावधानियां बरतने तथा प्रकरणों की समयबद्ध रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

कलेक्टर  चंद्रवाल ने स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता, सुरक्षा एवं जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य संस्थाओं में नियमित आंतरिक मूल्यांकन, कमियों की पहचान एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) एवं अन्य गुणवत्ता सुधार कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा मूल्यांकन की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने अधिकारियों को आपसी समन्वय से नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को सुरक्षित, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

बैठक में खैरागढ़ बीएमओ डॉ. विवेक बिसेन, छुईखदान बीएमओ एवं परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. मनीष बघेल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती सोनल ध्रुव, आईएमए प्रतिनिधि डॉ. पंकज वैष्णव, डॉ. बोधन परते, जिला सलाहकार आरएमएनसीएच+ए सुश्री आरती चतुर्विदानी तथा विधिक प्रकोष्ठ के सदस्य  देवेंद्र ध्रुवे उपस्थित रहे।



Related News
thumb

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से पुष्पा महंत को मिली बड़ी राहत

पुष्पा महंत ने बताया कि पहले हर महीने आने वाला बिजली बिल घरेलू बजट को प्रभावित करता था, लेकिन घर में सोलर सिस्टम लगने के बाद बिजली खर्च में काफी कम...


thumb

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से बुजुर्गों के तीर्थ दर्शन का सपना ह...

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत शासन द्वारा यात्रियों के लिए भोजन, आवास और यात्रा की समुचित व्यवस्था की गई है। इस योजना से वरिष्ठ नागरिकों के ...


thumb

युवा रत्न सम्मान योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

युवा रत्न सम्मान योजना के अंतर्गत पात्र युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों को आवेदन करने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 3...


thumb

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 145 गर्भवती महिलाओं की ...

अभियान के अंतर्गत जिले में प्रत्येक माह की 9 एवं 24 तारीख को गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जात...


thumb

निर्वाचक नामावलियों का प्रारंभिक प्रकाशन 12 नवंबर को

भारत निर्वाचन आयोग, के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य अंतर्गत फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के संदर्भ...


thumb

जिला रोजगार कार्यालय बालोद में 13 नवंबर को रोजगार मेले का आयोजन

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में सम्मिलित होने हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार विभाग के ई-रोजगार पोर्टल पर केवल ऑनलाइन माध्यम से...