खैरागढ़ (वीएनएस)। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 21 तीर्थयात्रियों का जत्था मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना हुआ। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया और यात्रियों की सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार चयनित ये तीर्थयात्री स्वर्ण मंदिर एवं माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करेंगे। यात्रा के दौरान दल वाघा बॉर्डर का भी भ्रमण करेगा।
रवानगी से पूर्व कलेक्ट्रेट परिसर में अतिथियों ने तीर्थयात्रियों का पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। समाज कल्याण विभाग द्वारा यात्रियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना वरिष्ठ एवं पात्र नागरिकों की आस्था का सम्मान करते हुए उन्हें धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर उपलब्ध करा रही है। योजना से उनकी तीर्थयात्रा की अभिलाषा साकार हो रही है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गिरजा चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेन्द्र त्रिपाठी, जनपद उपाध्यक्ष लखन साहू, जनपद सदस्य शैलेन्द्र मिश्रा, बिशेसर साहू, विकेश गुप्ता, नंदकुमार चंद्राकर एवं सहायक संचालक समाज कल्याण कमलेश कुमार पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
पुष्पा महंत ने बताया कि पहले हर महीने आने वाला बिजली बिल घरेलू बजट को प्रभावित करता था, लेकिन घर में सोलर सिस्टम लगने के बाद बिजली खर्च में काफी कम...
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत शासन द्वारा यात्रियों के लिए भोजन, आवास और यात्रा की समुचित व्यवस्था की गई है। इस योजना से वरिष्ठ नागरिकों के ...
युवा रत्न सम्मान योजना के अंतर्गत पात्र युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों को आवेदन करने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 3...
अभियान के अंतर्गत जिले में प्रत्येक माह की 9 एवं 24 तारीख को गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जात...
भारत निर्वाचन आयोग, के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य अंतर्गत फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के संदर्भ...
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में सम्मिलित होने हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार विभाग के ई-रोजगार पोर्टल पर केवल ऑनलाइन माध्यम से...